दिल्ली में 'सस्ती दर' पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का मौका, डीडीए लेकर आ रही नई स्कीम, जानें क्या होगी कीमत
Updated on
18-08-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: दिल्ली में अगर आप सस्ती कीमत पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही एक नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। इसका नाम प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 ( Premium Housing Scheme 2025 ) है। यह स्कीम 26 अगस्त से शुरू होगी। यह स्कीम के अंतर्गत वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका आदि जगह फ्लैट होंगे। कुल फ्लैट की संख्या करीब 250 फ्लैट होंगे। साथ ही, कार और स्कूटर के लिए गैरेज भी होंगे। ये रेडी-टु-मूव-इन फ्लैट होंगे। यानी यह फ्लैट बनकर तैयार हैं। इसके बारे में डीडीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।
वेबसाइट पर नहीं है जानकारी
डीडीए ने एक्स पर बताया है कि इन फ्लैट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। लेकिन जब हमने सोमवार दोपहर 12 बजे इस वेबसाइट को चेक किया तो वहां हमें प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कीम के बारे में जानकारी दी हुई है।
कहां-कहां हैं फ्लैट?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डीडीए की इस योजना के अंतर्गत ये फ्लैट और गैरेज जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, पीतमपुरा, अशोक विहार, वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और शालीमार बाग में हैं। इनकी नीलामी ऑनलाइन होगी, जिसे ई-ऑक्शन कहते हैं। इस योजना को 11 जुलाई को एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में मंजूरी मिली थी।
कई तरह के फ्लैट मौजूद
इस योजना में कई तरह के फ्लैट हैं। वसंत कुंज, जसोला के पॉकेट 9B और द्वारका के सेक्टर 19B में 39 एचआईजी फ्लैट हैं। एचआईजी मतलब हाई इनकम ग्रुप, यानी ज्यादा आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 एमआईजी यूनिट हैं। एमआईजी मतलब मिडिल इनकम ग्रुप, यानी मध्यम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। रोहिणी में 22 एलआईजी फ्लैट हैं। एलआईजी मतलब लो इनकम ग्रुप, यानी कम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…