Reliance JIO-BP का पेट्रोल पंप डीलर बनने का मौका, जानिए क्या-क्या करना होगा
Updated on
21-11-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: अगर आप पेट्रोल पंप खोलने का विचार कर रहे हैं तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो-बीपी आपको मौका दे रही है। इसके लिए रिलायंस जियो-बीपी ने एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें बताया है कि पेट्रोल पंप कौन खोल सकता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन में कंपनी ने कहा है कि अगर किसी शख्स के पास हाईवे और शहर में जमीन है जो वह पेट्रोल पंप खोल सकता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि जमीन का आकार हाईवे पर कम से कम 3 हजार स्क्वेयर मीटर हो और शहर में 1200 स्क्वेयर मीटर हो। वहीं अन्य सड़क के किनारे जमीन का आकार कम से कम 2000 स्क्वेयर मीटर होना चाहिए।
करना होगा बड़ा निवेश
ऐसा नहीं है कि सिर्फ जमीन होने से ही काम चल जाएगा। पेट्रोल पंप खोलने के लिए बड़े निवेश की भी जरूरत पड़ेगी। विज्ञापन में लिखा है कि जमीन के साथ 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करना होगा। हालांकि निवेश की यह रकम लोकेशन के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।
कैसे करना होगा अप्लाई?
अगर आप Reliance JIO-BP का पेट्रोल पंप डीलर बनना चाहते हैं तो इसके लिए विज्ञापन में वेबसाइट का नाम दिया गया है। आप partners.jiobp.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट पर एक फॉर्म मिलेगा। इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, शहर आदि की जानकारी देनी होगी।
फ्रॉड के झांसे में आने से बचें
वेबसाइट पर कंपनी ने फ्रॉड से बचने के लिए भी सुझाव दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि उनके पास चैनल पार्टनर नियुक्तियों की सुविधा के लिए कोई एजेंट नहीं है। ऐसे में किसी भी तीसरे पक्ष से डील न करें। ऐस करने पर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। कोई पैसे की मांग करे तो उसे बिल्कुल न दें। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
क्या है Reliance JIO-BP?
यह दो कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी का जॉइंट वेंचर है। जियो-बीपी ब्रांड के तहत परिचालन करने वाले इस जॉइंट वेंचर का लक्ष्य भारत के ईंधन बाजारों में एक अग्रणी खिलाड़ी बनना है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…