ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैनिकों के जिम्मे नहीं...पीएम मोदी ने विदेशी सामानों के इस्तेमाल को लेकर कह दी बड़ी बात
Updated on
27-05-2025 02:24 PM
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी चीजों का इस्तेमाल नहीं करने और देश में बने सामान को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी सामान खरीदने और बेचने से परहेज करना चाहिए और मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रोड शो के बाद जनसभा को आयोजित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के सैन्य बलों ने शुरू किया था लेकिन इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देश के 140 करोड़ लोगों की है। देश को बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों और बिजनसमेन से भारत में बना सामान बेचने का आग्रह किया।
मोदी ने कहा, 'जब मैंने 2014 में कार्यभार संभाला था, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज वह चौथे स्थान पर है। जब भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा तो हम खुश हुए क्योंकि ब्रिटेन ने हम पर शासन किया था। अब दबाव है कि हम कब तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगे।' भारत हाल में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी बन गया है। अब भारत से आगे अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं।
सिंधु जल संधि
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 1947 में हमने कश्मीर में घुसने वाले मुजाहिदीनों को मार गिराया होता तो आज हमें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। सरदार वल्लभभाई पटेल 1947 में चाहते थे कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस ले ले। सिंधु जल संधि पर बहुत खराब तरीके से बातचीत की गई, इसमें कश्मीर में बांधों से गाद निकालने तक की अनुमति नहीं थी। हमने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है, अपनी तरफ बांधों की क्षमता बढ़ानी शुरू कर दी है। इससे पाकिस्तान परेशानी महसूस कर रहा है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…