सावन की शुरुआत: हटकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से जलाभिषेक जारी

Updated on 30-07-2026 01:48 PM

रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। सावन के पहले दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नंदी के कानों में मनोकामना कहने की है मान्यता

हटकेश्वर महादेव मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि मंदिर में नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना कहने पर भगवान भोलेनाथ उसे सुनते हैं और भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

600 वर्ष से अधिक पुराना है मंदिर

मंदिर के महंत सुरेश गिरी महाराज ने बताया कि खारुन नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण वर्ष 1402 ईस्वी में कलचुरी राजा रामचंद्र के पुत्र ब्रह्मदेव राय के शासनकाल में हाजीराज नाइक द्वारा कराया गया था। यह मंदिर रायपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

झूला बनने के बाद बढ़े श्रद्धालु और पर्यटक

महंत ने बताया कि हरिद्वार के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर कुछ वर्ष पूर्व खारुन नदी पर सड़क रूपी झूला (सस्पेंशन ब्रिज) बनने के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। सावन के दौरान यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सावन माह के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक आयोजनों का क्रम लगातार जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.