9 मैच में सिर्फ 2 जीत, फिर भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती राजस्थान रॉयल्स, जानिए पूरा समीकरण

Updated on 25-04-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब हो गई है। राजस्थान को इस सीजन में 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान आईपीएल 2025 में अब तक कुल 9 मैच खेल चुकी है और उसके पास सिर्फ 4 अंक हैं। पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति को देखें तो वह 8वें स्थान पर है। वहीं इस सीजन में अभी राजस्थान रॉयल्स को 5 मैच और खेलने हैं।
वैसे तो किसी भी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक की जरूरत होती है, लेकिन राजस्थान जिस स्थिति में वहां से 16 अंक तक उसका पहुंचना नामुमकिन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। कई बार प्लेऑफ का सिनेरियो इस तरह का बना है कि टीमें 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं अब राजस्थान के लिए क्या समीकरण बन रहा है।
क्या प्लेऑफ में पहुंचेगी राजस्थान की टीम
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल को देखें तो गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12-12 अंक लेकर प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदारी में हैं। इसके अलावा रेस में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स भी बनी हुई है, क्योंकि इन तीनों टीमों के पास 10-10 अंक है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार तो राजस्थान के लिए कोई मौका बनता हुआ नहीं दिख रहा है, क्योंकि सभी टीमें उससे बेहतर है।
हालांकि, टॉप की टीमों के साथ कोई बड़ा उलटफेर होता है और लगातार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है तो स्थिति बदल सकती है, लेकिन उसके लिए राजस्थान को अपने बचे हुए मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सिर्फ जीत ही नहीं, उसे अपने रन रेट को भी बेहतर करना पड़ेगा। राजस्थान के पास अभी 5 मैच बचे हुए हैं। ऐसे में वह इन सभी मैचों को जीतती है तो वह 14 अंक तक पहुंच सकती है। राजस्थान के लिए सिर्फ 14 अंक तक पहुंचना ही काफी नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Advt.