घटने लगी प्याज की कीमतें, जान लीजिए वजह

Updated on 16-11-2024 05:10 PM
नई दिल्ली: प्याज की कीमतें घटने लगी हैं। जी हां, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की औसत खुदरा कीमतों में इस सप्ताह मामूली गिरावट आई है। बीते सोमवार को यह 67 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यह शुक्रवार को 63 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 1-2 सप्ताह में कीमतों में और गिरावट आएगी।

प्याज क्यों होगी और सस्ती


इस समय राजस्थान के अलवर इलाके में प्याज की फसल लगभग तैयार हो गई है। लेकिन इसे खेतों से उखाड़ने और उसकी कटाई के लिए अभी पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि दिवाली-छठ के दौरान ये मजदूर बिहार और झारखंड चले गए थे। अब वे धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। इससे लोकल प्याज की सप्लाई बढ़ेगी।

सरकारी प्याज की बढ़ रही है सप्लाई


इस बीच, सरकारी सहकारी समितियों - नैफेड और एनसीसीएफ ने खुदरा और थोक बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ा दी है। सरकार ने इस साल पौने पांच लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया है। पहले सरकारी प्याज नासिक से ट्रक के जरिये दिल्ली लाया जाता था। एक ट्रक में अधिकतम 25 टन प्याज आता था। अब इसकी ढुलाई मालगाड़ियों से होने लगी है। इस वजह से एक ही मालगाड़ी से करीब 1400 टन प्याज दिल्ली आ जाता हे। पिछले सप्ताह दो मालगाड़ी प्याज दिल्ली पहुंची थी। एक मालगाड़ी और नासिक से रवाना हो रही है।

इनकी अलग है राय


आजादपुर मंडी में प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतों में कमी आने में एक या दो महीने का समय लग सकता है। मिश्रा ने कहा, 'इस साल प्याज की कीमतें असामान्य रूप से ऊंची बनी हुई हैं। हालांकि पिछले महीने कीमतों में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में खरीफ की फसल आने के साथ ही कीमतें कम होने लगेंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.