पीएमश्री स्कूल का एक दिवसीय कार्यशाला

Updated on 15-11-2024 12:14 PM

दुर्ग । जिले में संचालित समस्त शासकीय प्राथमिक शाला पी.एम.स्कूल का एक दिवसीय जिला स्तरीय कीड़ा/वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विगत 13 नवम्बर को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दीपक नगर दुर्ग में किया गया। इस कीड़ा/वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 128 बच्चे उपस्थित हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का प्रांरभ विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित संस्था प्रमुख तथा बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दीपक नगर विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनूप गटागट द्वारा अपने संबोधन में बच्चों को खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।


प्राचार्य शेफाली सोनी द्वारा भी अपने संबोधन में बच्चों को समय विभाग चक्र बनाकर पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देने कहा गया। विद्यार्थियों को खेल भावना से खेल को खेलने संबंधी शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ जलेबी दौड़ के साथ किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं में हर्षाेल्लास का माहौल तैयार हुआ।


साथ ही साथ 50 मीटर दौड़, सुई धागा, कुर्सी दौड़, गोली चम्मच दौड़, बोरा दौड़ के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां (काफ्ट, चित्रकला, क्विज, स्थानीय स्थल का भ्रमण) इत्यादि गतिविधियां कराई गई जिसमें जलेबी दौड़ प्रथम सिमरन, द्वितीय हर्षिता (बालिक वर्ग) कमलेश प्रथम, द्वितीय कुणाल (बालक वर्ग) 50 मीटर दौड़ में प्रथम गीतांजली द्वितीय वैष्णवी तथा शिव प्रथम और नमन द्वितीय, सुई धागा में योगिता ठाकुर प्रथम, योगिता साहू द्वितीय तथा आदर्श प्रथम और घनश्याम द्वितीय, कुर्सी दौड़ प्रथम ज्योति द्वितीय ललिता तथा तन्मय प्रथम, घनश्याम द्वितीय, गोली चम्मच प्रथम टिकेश्वरी, द्वितीय अनामिका तथा युगल प्रथम और कान्हा द्वितीय, बोरा दौड़ प्रथम जानवी द्वितीय चंचल तथा प्रेम कुमार प्रथम और नमन द्वितीय स्थान पर रहे।


इसी प्रकार रचनात्मक कार्यों में भी बालक एवं बालिकाओं ने हर्षाेल्लास के साथ भाग लिया। स्थानीय स्थल अंतर्गत चण्डी मंदिर दर्शन करते हुए बच्चों ने देखे गए स्थल का अपने शब्दों में लेख किया। जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डे द्वारा बच्चों को क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से रोचक सवाल जवाब किये। साथ ही अपने संबोधन में सभी उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को खेल एवं योग की महत्वता पर प्रकाश डाला।


पी.एम.विद्यालय के प्रभारी आई.के. रामटेके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त बच्चों एवं प्रतिभागियों तथा संस्था के समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के योग एवं खेल शिक्षक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों के साथ योगा एवं स्पोर्टस टीचर, गुलशन, भूमेश, भुमिका, खिलेन्द्र, सुधा, आयुष मजूमदार का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.