छपोरा में एक दिवसीय कार्यशाला

Updated on 30-11-2024 01:32 PM

रायगढ़ । विकासखंड पुसौर जिला रायगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र छपोरा के शासकीय माध्यमिक शाला छपोरा में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा 2024-25 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठवीं के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा होती है। जिसमें परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं से कक्षा 12वीं तक प्रति माह एक हजार की अतिरिक्त छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रदान की जाती है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राव के निर्देशन में बीईओ दिनेश पटेल ने कार्यशाला की शुरुआत में उपस्थित सभी शिक्षकों पालकों तथा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित शिक्षकों को किस तरह फार्म भरना है कैसे तैयारी कराना चाहिए आदि जानकारी देते हुए अपने-अपने विद्यालय में प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर इस पर अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी पालकों से अपने बच्चों को अतिरिक्त समय देकर उनके अध्यापन कार्य में मदद करने को कहा। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पर भी चर्चा करते हुए जानकारी दी।

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही उपस्थित हायर सेकेंडरी स्कूल झलमला के प्राचार्य कांतानाथ तिवारी बच्चों को परीक्षा के समय सरल सवालों को पहले तथा कठिन सवालों को बाद में हल करने का तरीका बताते हुए यह भी समझाया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी कितना जरूरी है। तत्पश्चात संकुल प्राचार्य विजय साव ने बच्चों को प्रोत्साहन के साथ आशीर्वाद दिया तथा उपस्थित सभी को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संकुल केंद्र छपोरा से सत्र 2023-24 में 7 बच्चों का चयन एनएमएमएसई छात्रवृति परीक्षा में हुआ था। जिसको विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए बच्चों एवं संबंधित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक मायाराम गुप्ता संकुल केंद्र छपोरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस एक दिवसीय कार्यशाला में संकुल शैक्षिक समन्वयक अर्जुन कुमार पंडा, मनोज कुमार पंडा, मायाराम गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता की उपस्थिति सराहनीय रही। साथ ही इस कार्यक्रम में माध्यमिक शाला छपोरा के प्रधान पाठक गंगाराम प्रधान के साथ अन्य 15 माध्यमिक शालाओं की प्रधान पाठक तथा 10 प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक के साथ प्रतियोगी परीक्षा के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ों संख्या में बच्चों और पालकों की उपस्थिति इस कार्यशाला में रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.