एक दिन सत्ता बदलेगी, हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे, केरल से केरलम पर ममता बनर्जी की दो टूक
Updated on
25-02-2026 12:13 PM
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नए नाम को स्वीकृति दी गई। केरल का नाम केरलम होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुस्सा जाहिर करते हुए केंद्र को निशाने पर लिया है। ममात बनर्जी ने बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन सत्ता बदलेगी और हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे। ममता बनर्जी के इस बयान से के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ी है कि क्या तृणमृल कांग्रेस चुनावों में इस मुद्दा तो नहीं बनाएगी, क्योंकि ममता बनर्जी पहले से ही राज्य में बांग्ला अस्मिता वाला कार्ड ही खेल रही हैं।
केंद्र के पास लंबित है प्रस्ताव केरल की पिनराई विजयन सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव को पारित करके मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा था। इस पर केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय ले लिया है। ममता बनर्जी का कहना है कि बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने का प्रस्ताव दो बार पारित किया, लेकिन केंद्र ने अब तक मंजूरी नहीं दी। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने जुलाई 2018 में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया था और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा था। केरल का नाम केरलम करने के बाद यह मामला अब प्रकाश में आ गया है।
भड़क गईं ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के जायज अधिकारों को हमेशा नकारा गया है। हमने अपनी विधानसभा में बिल पास किया है और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें मीटिंग के दौरान लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है क्योंकि राज्य का नाम 'W' से शुरू होता है। ममता बनर्जी की नाराजगी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब केरल की तरह ही पश्चिम बंगाल भी विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चौथी जीत की उम्मीद कर रही है तो वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनने के बाद अब सत्ता में आ सकती है।
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…