एक तीर, इतिहास के नाम: धीरज की जीत से भारतीय तीरंदाजी ने रचा नया अध्याय, आनंद महिंद्रा भी हो गए फैन

Updated on 16-09-2026 01:41 PM
भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनको बधाई दी और कहा कि शायद रिकर्व तीरंदाजी में भारत का स्वर्णिम दौर शुरू हो चुका है। शीर्ष रैंकिंग वाले धारज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट ऑफ में हराकर कर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज 25 साल के धीरज ने 2023 और 2024 सत्र की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस बार शानदार प्रदर्शन किया।

धीरज बोम्मादेवरा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में विश्व नंबर 20 नाकानिशी को 6-5 (28-28, 28-29, 29-28, 28-30, 28-27) से हराया। पांच सेट के मुकाबले के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था, जिसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने 10-9 से जीत दर्ज की। धीरज इसी महीने होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेने वाले हैं। 2022 में वह सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'जब आर्मी के एक आदमी को इतिहास रचने के लिए एक तीर की जरूरत थी, तो उसने परफेक्ट 10 स्कोर किया। धीरज बोम्मादेवरा आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में रिकर्व टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने। लेकिन शायद यहां एक और भी बड़ी कहानी है। भारत पिछली एशियन चैंपियनशिप में छह गोल्ड के साथ कोरिया से आगे रहा। इस साल हमारे तीरंदाजों ने वर्ल्ड कप इवेंट्स में पारंपरिक ताकतवर देशों, कोरिया और चीन को बार-बार हराया है। क्या हम भारतीय आर्चरी के लिए एक सुनहरे दौर की कगार पर हैं? ऐसा जरूर लगता है कि हमारी नजरें इस पर हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.