रियल एस्टेट बूम ने बढ़ाई संपत्ति
जेवर एयरपोर्ट बनने के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास की जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।- यमुना एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास प्लॉट की कीमतें बढ़कर करीब 9600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई हैं।
- यहां कई रियल एस्टेट कंपनियां फ्लैट बना रही हैं। फ्लैट की कीमतें 2020 के 1100 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर करीब 2500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं।
- एयरपोर्ट के आसपास इंडस्ट्रियल पार्क, लॉजिस्टिक्स हब और नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट तेजी से विकसित हो रहे हैं।
5 साल में 5 गुना बढ़त
- खुर्जा शहर से जेवर तक के रास्ते में आने वाली प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। सड़क किनारे जहां कभी खेत होते थे, वहां अब स्कूल, रेजिडेंशियल कॉलोनी, वेयरहाउस, फैक्ट्री आदि बन गई हैं।
- इस रास्ते पर पिछले 5 साल में जमीन की कीमत 5 गुना तक बढ़ गई है।
- InvestoXpert Advisors की रिपोर्ट के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक अपार्टमेंट की कीमत पिछले 5 साल में 3950 रुपये से बढ़कर 10200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है। यानी इसमें 158% की तेजी आई है।
- रिपोर्ट के मुताबिक 5 साल में प्लॉट की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। यह 1650 रुपये से बढ़कर 10500 प्रति वर्ग फुट हो गई है। यानी इसमें 536% की तेजी आई है।



