वर्ल्ड साइन लैंग्वेज डे पर बच्चों को साइन लैंग्वेज की दी जानकारी

Updated on 18-12-2025 05:00 PM

मोहला।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष साप्ताहिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। यह विशेष सप्ताह 12 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

विशेष सप्ताह के अंतर्गत 15 दिसंबर को वर्ल्ड साइन लैंग्वेज डे के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को साइन लैंग्वेज डे की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को साइन लैंग्वेज के अल्फाबेट्स सिखाए गए, जिससे वे श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के साथ सहज रूप से संवाद स्थापित कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता एवं सामाजिक समावेशन की भावना विकसित करना रहा।

      विशेष साप्ताहिक आयोजन के पांचवें दिन 16 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग द्वारा अंबागढ़ चौकी में कार्यक्रम आयोजित कर 120 वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों को वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र एवं वॉकर प्रदान कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी दैनिक दिनचर्या अधिक सहज एवं सरल होगी। उन्होंने इस पहल के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.