राज्य स्थापना दिवस पर कोरिया जिले के 3 हजार 367 परिवारों का होगा गृहप्रवेश

Updated on 31-10-2025 01:25 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर कोरिया जिले के हजारों परिवारों का वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 3 हजार 367 हितग्राही परिवार अपने नए पक्के मकानों में एक साथ गृहप्रवेश करेंगे।

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह 1 नवंबर को नवा रायपुर (अटल नगर) में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कोरिया जिले सहित राज्यभर के लाभार्थी परिवारों का गृहप्रवेश कराएंगे।

जिले में बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के 2 हजार 432 तथा सोनहत जनपद के 935 परिवारों के आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में इस अवसर पर उत्सवमय वातावरण रहेगा और ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर गृहप्रवेश इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस के दिन देवउठनी एकादशी भी है। यह पर्व प्रदेश व देश में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

लाभार्थियों को मिलेगा ‘खुशियों की चाबी’ गृहप्रवेश कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को आभार पत्र, स्मृति चिन्ह, ‘खुशियों की चाबी’ उनके द्वार पर ही प्रदान की जाएगी। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नीति, निर्णय व पहल से जिले के हजारों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलने जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, गरिमापूर्ण तथा जनसहभागिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.