विश्व मृदा दिवस के अवसर पर स्वस्थ्य धरा तो खेत हरा पर हुआ कार्यशाला

Updated on 06-12-2024 12:14 PM

दुर्ग । विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ’’स्वथ्य धरा तो खेत हरा’’ आधारित मौजूदा मृदा स्वास्थ्य कार्ड लोगों का उपयोग कर अभियान के रूप में चलाये जाने के निर्देश के परिपालन में आज जिले में 04 स्थानों पर क्रमशः कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ), केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बोराई में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से कृषि वैज्ञानिक तथा किसानों के साथ मिट्टी के लिए सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा किया गया है। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण एवं अनुशंसा आधारित सुझाव दिया गया तथा स्कूल स्वायल हेल्थ प्रोग्राम में सम्मिलित विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु एमवाय जीओभी पोर्टल पर प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित की गई कार्यशाला उप संचालक कृषि संदीप भोई द्वारा बताया गया कि उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अनियंत्रित प्रयोग से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आवश्यक है कि कृषक संतुलित एवं समन्वित मात्रा में रसायनों का उपयोग करें, ताकि खाद्यान्न एवं भूमि को जहरीला होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की छात्रा अदिति पाण्डे ने मृदा नमूने संग्रहण के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राम कातरो में नमने संग्रहण के दौरान उन्हें और अन्य छात्रों को कृषकों के द्वारा किये जाने वाले परिश्रम का एहसास हुआ तथा यह प्रेरणा भी मिली कि कृषकों के द्वारा मेहनत से उगाया गया अन्न व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उक्त समस्त कार्यक्रमों में केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) के वैज्ञानिकगण तथा कृषि विभाग के अधिकारीगण की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.