राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सायकल रैली एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated on 01-09-2025 01:36 PM

गरियाबंद।  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती "राष्ट्रीय खेल दिवस" के अवसर पर आज 31 अगस्त को फिट इंडिया मोमेंट के तहत संडे ऑन सायकल अंतर्गत साइकिल रैली एवं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन गांधी मैदान गरियाबंद में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  रिखीराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर सायकल रैली का शुभारंभ किया। सायकल रैली गांधी मैदान से प्रारंभ कर शारदा चौक होते हुए गौरव पथ से वापस पुनः गांधी मैदान में सम्पन्न हुआ। सायकल रैली के पश्चात वॉलीबॉल सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। सायकल रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  रिखीराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इससे न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, एकता और टीम भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम महाराणा प्रताप टीम एवं भगत सिंह टीम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभापति एवं पार्षद  सुरेन्द्र सोनटेके,  सूरज सिन्हा, व्यायाम शिक्षक  संजीव साहू विकासखंड नोडल, नलनी सोनकुंवर,  सूरज महाड़िक,  नंदकुमार रात्रे,  निलेश देवांगन,  देवेन्द्र बंजारी,  नितिन बखारिया,  गिरीश शर्मा,  दानवीर साहू,  लोकेश ध्रुव,  होरीलाल साहू,  चम्पेश्वर यादव इन सभी का विशेष योगदान रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.