स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Updated on 16-08-2024 02:13 PM

अम्बिकापुर।  78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर  विलास भोसकर द्वारा प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर  भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लोकतंत्र की ऐसी नींव डाली है जिसका अस्तित्व हमेशा रहेगा। वीर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खून पसीने के साथ यह स्वतंत्रता हमें दिलाई है। हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद होने के बाद आज टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस सहित कई उपलब्धियों के साथ विश्व में छाया है।

देश को और आगे बढ़ाने के लिए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं, देशसेवा करना हमारा पहला धर्म है। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  नूतन कंवर, अपर कलेक्टर  सुनील नायक, एएल ध्रुव,  सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.