बृजभूषण पर कीर्तिवर्धन बोले- मैं किसी का विकल्प नहीं:मंत्री बनने के बाद पहला इंटरव्यू

Updated on 12-06-2024 12:30 PM

उत्तर प्रदेश में गोंडा से 5वीं बार सांसद बने कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें विदेश, पर्यावरण और वन मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया। कीर्तिवर्धन पहली बार मंत्री बने हैं। उनका कहना है- मैं जब दिल्ली पहुंचा, तब हाथ में एक चिट्ठी थमाई और बताया गया, आप मंत्री बन रहे हैं।

बृजभूषण सिंह के विकल्प के रूप में देखे जाने के सवाल पर वह कहते हैं- मुझे नहीं पता कि मैं किसका विकल्प हूं। लेकिन जो जिम्मेदारी दी गई, उसे ईमानदारी से निभाना है।

अयोध्या में भाजपा के हार के सवाल पर उन्होंने कहा- अब वहां के लोग इसका पश्चाताप कर रहे। मुझे पता है कि लोगों ने कई बार कहा है, दोबारा उनसे ऐसी भूल नहीं होगी।

पढ़िए पूरा इंटरव्यू...

सवाल : पहली बार मंत्री बने हैं, इस जिम्मेदारी को कैसे देखते हैं?
जवाब : 
बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा का उद्देश्य देश को आगे ले जाने और समाज को आगे बढ़ाने का है। इसमें पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करना है। जो अवसर मिला है, इससे गोंडा में भी कुछ विकास हो पाए, उसके लिए पूरी कोशिश करेंगे।

सवाल : आपको मंत्री बनने का फोन या मैसेज कितने बजे आया?
जवाब : 
मुझे इस बारे में 9 जून को बताया गया। चुनाव खत्म होने के बाद मैं क्षेत्र में था। मेरी तबीयत भी खराब हो गई थी। मैं 9 जून की शाम को तो दिल्ली पहुंचने ही वाला था। लेकिन मुझे सुबह फोन आया कि आप थोड़ा जल्दी आइए। मैं जल्दी आ गया। जब मैं यहां आया, तब चिट्ठी मिली कि आपको यहां मंत्रालय में शामिल किया गया है।

सवाल : चुनाव में क्षत्रियों में भाजपा के लिए नाराजगी दिखी..क्या कारण है?
जवाब : 
मैं तो नहीं कहूंगा कि क्षत्रियों की नाराजगी है। पार्टी ने वो तमाम सीटें जीती हैं, जहां क्षत्रियों को टिकट दिए गए। ऐसी बात नहीं है। बात ये है कि बहुत कम समय में तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई गईं। सपा-कांग्रेस वालों ने संविधान को लेकर अफवाह फैलाई।

राहुल गांधी ने एक फर्जी सर्टिफिकेट तक दे डाला खटाखट...खटाखट। आपको साढ़े 8 हजार रुपए मिलेंगे। इस झांसे में हमारी भोली-भाली जनता आ गई। उसमें थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा हुआ। इसकी वजह से हमारी कुछ सीटें कम हुईं, लेकिन ये पर्दाफाश भी हो चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम और अच्छा बहुमत हासिल करेंगे।

सवाल : आपको बृजभूषण सिंह के विकल्प के रूप में देखा जा रहा?
जवाब : 
आपका व्यू हो सकता है। मुझे नहीं पता कि विकल्प के रूप में कोई भी ऐसी चीज हो। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई, हमेशा उसे निभाया। भाजपा ने एक जिम्मेदारी सौंपी थी कि गोंडा में पार्टी की जीत करानी है। तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी। ये मेरा सौभाग्य है कि भाजपा का मुझ पर विश्वास रहा है। मुझे इस बात की खुशी भी है कि जनता ने भी विश्वास कायम रखा।

सवाल : यूपी में क्या भाजपा आपको क्षत्रियों का फेस बना रही है?
जवाब : 
पार्टी ने मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस देश को चलाने में मेरी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुझे उस जिम्मेदारी को लेकर आगे बढ़ना है। इसके अलावा और कोई बात नहीं। यहां पर कोई चेहरा नहीं है। जात-पात की राजनीति नहीं की। भाजपा का उद्देश्य है कि गरीब से गरीब व्यक्ति का जब तक उत्थान नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा। हम लोगों ने कभी जात-पात की प्रथा को बढ़ावा नहीं दिया। ये अन्य पार्टियों का काम है।

सवाल : भाजपा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई, फिर भी अयोध्या हार गई?
जवाब : 
हम लोग अयोध्या नगर बहुत अच्छे वोटों से जीते, लेकिन अगल-बगल के जिलों में कुछ कमी जरूर हुई है। वजह वही है। इन लोगों ने फर्जी नारा देकर संविधान वाली बात ऐन मौके पर छेड़ी। पब्लिक उसे समझ नहीं पाई। लेकिन अब अयोध्या के लोग इसका पश्चाताप कर रहे हैं। लोगों ने कई बार कहा है, दोबारा उनसे ऐसी भूल नहीं होगी।

सवाल : भाजपा प्रदेश में 44 सीटें हारी। इसके पीछे के बड़े कारण क्या हैं?
जवाब : 
संविधान बदलने और साढ़े 8 हजार रुपए देने की जिस तरह से अफवाह उड़ाई गई, इसका ये बहुत बड़ा कारण रहा।

सवाल : मंत्री के रूप में आपके पास यूपी के डेवलपमेंट का क्या एजेंडा है?
जवाब : 
मैं इसके पहले 10 साल भाजपा का सांसद रहा हूं। जितना हो सका, हमने गोंडा का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब मंत्रिमंडल में रहकर तेजी से विकास कार्य होगा। इसके साथ-साथ पूरे देश की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे भी अच्छे से निभाएंगे।

सवाल : कहा जा रहा है आपके चुनाव जीतने का विश्वास, आपके पिताजी को नहीं था..?
जवाब : 
चुनाव में तरह-तरह की चर्चाएं होती हैं। अब ये चर्चा कहां से शुरू हुई, आपने कहां सुना, इसमें हम नहीं जाएंगे। ये सब फालतू की चर्चाएं हैं। जो हमारी विपक्षी पार्टियां हैं, वो शिगूफा छोड़ेंगी। उस पर चर्चा करना ही व्यर्थ है।

सवाल : बृजभूषण लगातार योगी की बुलडोजर नीति का विरोध करते हैं। इस पर क्या नजरिया है?
जवाब : 
लोगों की अपनी विचारधारा होती है। मैं इसका पूरी तरह सपोर्ट करता हूं। जिस तरह से योगी जी ने यूपी से क्राइम खत्म किया है, वो अपने में एक उदाहरण है। इसका फायदा हर जगह मिला है। जनता आज पूरी तरह से स्वतंत्र है। किसी माफिया का कोई डर या दबाव नहीं।

गरीब आदमी एक स्वतंत्र जीवन जी रहा है। बिना किसी डर के जीवन जी रहा है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। यूपी जैसे स्टेट में, जहां सपा-बसपा के चलते माफियाओं का गुंडाराज था, वहां अब कोई असुरक्षित महसूस नहीं करता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.