उमर अब्दुल्ला बोले-भाजपा से 370 बहाली की मांग करना मूर्खता:जब केंद्र में सरकार बदलेगी, तब चर्चा करेंगे

Updated on 10-10-2024 01:57 PM

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि भाजपा से अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करना मूर्खता करने जैसा होगा, क्योंकि भाजपा ने ही 370 हटाया था। हालांकि, हम इस मुद्दे को जिंदा रखेंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा- हमारा पॉलिटिकल स्टैंड कभी नहीं बदलेगा। हम इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। हम इस पर बात करना जारी रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि कल जब केंद्र में सरकार बदलेगी, जब देश में एक नया तंत्र होगा, तब हम इस पर चर्चा करेंगे और जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ हासिल कर सकेंगे।

इधर, गुरुवार सुबह नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की मीटिंग होगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतीं। कांग्रेस-CPI(M) की 7 सीटों के साथ NC गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। उमर के पिता और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ऐलान कर चुके हैं कि उमर ही CM बनेंगे। हालांकि, अभी शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है।

उमर अब्दुल्ला ने 370 समेत 3 मुद्दों पर चर्चा की

1. आर्टिकल 370 हटाने पर 

370 हटाने का फैसला जनादेश के पक्ष में नहीं था। अगर ऐसा होता, तो भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत गई होती। 5 अगस्त, 2019 को जो किया गया था, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने उसका समर्थन नहीं किया है। हमसे सलाह नहीं ली गई थी। हम उस निर्णय का हिस्सा नहीं थे।

NC का राजनीतिक एजेंडा या विचारधारा चुनाव दर चुनाव नहीं बदलता है। हम अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मानते हैं कि विलय के समय जम्मू-कश्मीर से जो वादा किया गया था, वह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

2. CM और डिप्टी CM पर

अगला CM कौन बनेगा, इसका फैसला विधायक लेंगे। राज्य के अगले CM ही फैसला लेंगे की डिप्टी CM बनाने की जरूरत है या नहीं। NC के विधायक दल की मीटिंग के बाद गठबंधन की बैठक होगी। इसके बाद विधायकों के समर्थन पत्र के साथ उपराज्यपाल के पास जाएंगे। इसके बाद ही शपथ ग्रहण का समय तय किया जाएगा।

सीएम की कुर्सी कांटों का ताज होता है। यह आसान काम नहीं है और होना भी नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि मेरे दादा ने मेरे पिता से कांटों का ताज वाली बात कही थी। मैं तो ताज शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा, क्योंकि इस शब्द में राजसी अर्थ छिपा है।

3. विधायकों को मनोनीत करने पर 

उपराज्यपाल जिन्हें मनोनीत कर रहे हैं, वे अब विपक्ष में हो जाएंगे। वे विपक्ष में रहते हुए प्रतिनिधित्व कैसे करेंगे। उन्हें सरकार में होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि प्रवासियों, शरणार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वालों को विपक्ष में बैठकर उतना लाभ होगा, जितना उन्हें सरकार का हिस्सा बनने से मिलेगा।

जम्मू रीजन: 43 सीटों में 29 भाजपा जीती, कश्मीर में खाता नहीं खुला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। भाजपा ने जम्मू रीजन की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटें जीती। वहीं कश्मीर रीजन की 47 सीटों पर भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। गुरेज सीट से एक उम्मीद थी। यहां से फकीर मोहम्मद खान बीजेपी के कैंडिडेट थे। फकीर मोहम्मद 28 साल पहले 1996 में गुरेज से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। फिर कांग्रेस में गए, हार गए। इस बार बीजेपी से भी उन्हें हार मिली।

कश्मीर रीजन: NC-कांग्रेस अलायंस: कश्मीर में मजबूत 

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन कश्मीर में पहले से मजबूत था। नेशनल कांफ्रेंस की 42 सीटों में से करीब 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने भी कश्मीर संभाग से 6 सीटें जीतीं। 2014 में दोनों पार्टियों ने 27 सीटें जीती थीं। इस बार गठबंधन का आंकड़ा बहुमत के पार हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

7 सीटों पर फ्रैंडली फाइट, जहां NC-कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार 

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जम्मू-कश्मीर चुनाव लड़ा था। हालांकि 7 सीटें ऐसी थीं, जहां दोनों पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट थी। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट उतारे। ये सात सीटें- बनिहाल, डोडा, भद्रवाह, नगरोटा, सोपोर, बारामूला और देवसर थीं। इन सात सीटों में से एक NC को 4, भाजपा को 2, AAP को 1 सीट मिली। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.