ओडिशा गवर्नर के बेटे पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

Updated on 13-07-2024 01:23 PM

ओडिशा के राजभवन में एक कर्मचारी ने राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार और उसके साथियों पर मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

कर्मचारी का आरोप है कि उसने ललित को स्टेशन लेने के लिए कार नहीं भेजी थी। इससे नाराज ललित ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजभवन में उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
शिकायतकर्ता बैकुंठ प्रधान ने 10 जुलाई को राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने कहा- वे ओडिशा राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारी की निगरानी में जुटे थे।

7 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। तब राज्यपाल का निजी रसोइया आया और उसने ललित से मिलने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही मैं ललित के पास पहुंचा उन्होंने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भागकर छिपने की कोशिश भी की। लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें ढूंढ लिया। इसके बाद उन्हें एक कमरे में ले जाया गया जहां ललित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।

पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, मेल करके घटना की जानकारी दी
12 जुलाई (शुक्रवार) को पीड़ित की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गईं थीं। लेकिन उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई। बाद में पुलिस को मेल करके घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ललित इस बात से नाराज थे कि प्रधान उन्हें पुरी स्टेशन से लाने के लिए गाड़ियां नहीं भेजी थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान प्रधान से जूते चाटने को भी कहा गया।

11 जुलाई को पुलिस ने शिकायत के बाद मेडिकल जांच के लिए प्रधान को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.