NPS में फंड का पूरा पैसा इक्विटी में कर सकेंगे निवेश, 1 अक्तूबर से मिलेगी फैसिलिटी

Updated on 18-09-2025 01:45 PM
नई दिल्लीपेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अंतर्गत गैर-सरकारी क्षेत्र के सबस्क्राइबर्स के लिए एक मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSP) की शुरुआत की घोषणा की है। यह सुविधा 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी। इसके बाद अब 100% इक्विटी एक्सपोजर वाली स्कीम भी आ सकेंगी। सबस्क्राइबर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिल्टी, व्यापक निवेश विकल्प और कस्टमाइज्ड रिटायरमेंट प्लानिंग की सुविधा देने के लिहाज से लाए गए MSF में NPS एकाउंट रखने वाले व्यक्ति अपनी सेवानिवृत्ति बचत को एक ही विकल्प पर टिके रहने के बजाय कई योजनाओं में बांट सकेंगे।

यह कदम कॉरपोरेट कर्मचारियों, प्रोफेशनल्स सेल्फ-एम्प्लॉयड के लिए महत्वपूर्ण है, जो गैर-सरकारी NPS प्रतिभागियों का बड़ा हिस्सा है। PFRDA की ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नई प्रणाली मौजूदा ढांचे से एक महत्त्वपूर्ण बदलाव है, जहां सबस्क्राइबर्स (अंशधारकों) को प्रत्येक स्तर पर एक ही निवेश विकल्प चुनने की अनुमति थी।

ज्यादा विकल्प

अब तक ज्यादातर सब्सक्राइबर्स सिर्फ टियर 1 और टियर 2 अकाउंट्स में इंवेस्ट कर सकते थे। टियर 1 में भी एक्टिव या ऑटो चॉइस जैसे सीमित विकल्प ही थे। अब MSF के तहत पेंशन फंड मैनेजर्स नई स्कीम डिजाइन कर पाएंगे। इनमें महिलाओं, यंग प्रोफेशनल्स और अलग-अलग उम्र के इन्वेस्टर्स के लिए खास प्रोडक्ट भी शामिल होंगे। सबसे बड़ा बदलाव 15 साल का न्यूनतम वेस्टिंग पीरियड है।
पहले एनपीएस 60 साल की सुपरऐन्युएशन से जुड़ा था, लेकिन अब इन्वेस्टर 50 या 55 साल की उम्र में भी एग्जिट कर सकेंगे। चाहें तो वे 60 या 75 तक इन्वेस्ट जारी रख सकते हैं। रेगुलेटर ने इक्विटी अलोकेशन की 75% की लिमिट भी हटा दी है, अब 100% इक्विटी एक्सपोजर वाली स्कीम भी आ सकेंगी। इससे खासतौर पर यंग इन्वेस्टर्स को फायदा होगा, जिनके पास पहले से प्रोविडेंट फंड के जरिए फिक्स्ड इनकम होती है और वे एनपीएस पोर्टफोलियो में पूरी तरह इक्विटी लेना पसंद कर सकते हैं।

क्या कह रहे हैं जानकार?

HDFC पेंशन फंड के एमडी और सीईओ श्रीराम अय्यर ने कहा कि नया फ्रेमवर्क उम्र के हिसाब से स्कीम से 15 साल बाद एग्जिट का विकल्प या यंग इन्वेस्टर्स के लिए 100% इक्विटी एक्सपोजर शामिल है। इससे यह NPS रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए ज्यादा आकर्षक बनेगी। यह फ्रेमवर्क PFRDA एक्ट 2013 के तहत लाया गया है, जो एक पेंशन अकाउंट के तहत मल्टीपल स्कीम रखने की इजाजत देता है।

जरूरी सेफगार्ड्स पहले जैसे ही रहेंगे। अकाउंट्स पोर्टेबल होंगे, एग्जिट के समय कॉर्पस का 40% हिस्सा एन्युटी में बदलना होगा, ताकि लाइफटाइम इनकम मिल सके और पेंशन फंड्स को प्रूडेंशियल इंवेस्ट नियमों का पालन करना होगा। जोखिम और रिटर्न की जानकारी भी ट्रांसपेरेंट तरीके से देनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.