जान्हवी कपूर की चेन्नै वाली हवेली में अब आप भी ठहर सकते हैं, एयरबीएनबी के जरिए एक्ट्रेस से कर सकेंगे बात

Updated on 02-05-2024 02:01 PM
जान्हवी कपूर की अपने चेन्नई वाले पुराने मेंशन से जुड़ी कई यादें हैं, जिसके अंदर परिवार की कई सारी यादें हैं। ये घर परिवार की सम्पत्ति का अहम हिस्सा है जिसे श्रीदेवी ने सबसे पहले खरीदा था। अच्छी और बड़ी खबर ये है कि श्रीदेवी और जान्हवी कपूर के इस शानदार हवेली में रहने का लुत्फ आप भी उठा सकते है। दरअसल जान्हवी का ये घर अब एयरबीएनबी पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि Airbnb ने अपनी 11 आइकॉन्स प्रॉपर्टी की लिस्ट में जान्हवी की दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी द्वारा खरीदी गई हवेली को भी शामिल किया है। यानी इस हवेली के लिए किराया भरकर आप भी श्रीदेवी के इस घर में जब तक चाहें तब तक रह सकते हैं।

जान्हवी ने खोल दिए हैं एयरबीएनबी के लिए अपने घर के दरवाजे

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जान्हवी इस घर के दरवाजे सिलेक्टेड एयरबीएनबी यूजर्स के लिए खोलेगी। मजेदार ये भी है वन नाइट स्टे के दौरान यहां रहने वालों को जान्हवी कपूर से बातचीत का भी मौका मिला जो फेवरेट ब्यूटी हैक्स और साउथ इंडियन फूड जैसे मुद्दों पर बेस्ड होगी।

लीकेज और रख-रखाव संबंधी दिक्कतों के कारण किया था बंद

Airbnb के सीईओ और को-फाउंडर ब्रायन चेस्की ने 'आइकॉन्स' के लॉन्च पर कहा, 'ये बॉलीवुड की सबसे फेमस फैमिली तक एक पहुंच है। बता दें कि बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने चेन्नई में पहली हवेली खरीदी थी । लीकेज और रख-रखाव संबंधी दिक्कतों के कारण परिवार को इसे बंद करना पड़ा। हालांकि इस घर के अंदर उन्होंने दुनिया भर की कलाकृतियां और तस्वीरें हैं।

आलीशान मेंशन में श्रीदेवी की पहली पेंटिंग, एक सीक्रेट रूम

हालांकि, साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी ने हवेली को रेनोवेट किया। जान्हवी ने 2022 में वोग इंडिया के शो 'अराउंड' में अपने घर की एक झलक दिखाई थी। इस आलीशान मेंशन में श्रीदेवी की पहली पेंटिंग, एक सीक्रेट रूम, यादगार तस्वीरों से भरी दीवार, टीवी रूम के अलावा कुछ ऱऔ पेंटिंग्स की झलकियां हैं जो जान्हवी और उनकी छोटी बहन खुशी ने लॉकडाउन के दौरान बनाया था। इन सबके अलावा शानदार वॉशरूम भी बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.