अब यात्रियों को नहीं तरस रही वंदे भारत एक्सप्रेस, सरकार ने कहा- फुल भरकर चल रही हैं सारी ट्रेन

Updated on 08-02-2025 03:01 PM
नई दिल्ली: देश में चल रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस को अब यात्रियों की कमी नहीं हो रही है। सरकार ने बताया है कि लगभग सभी वंदे भारत ट्रेन भरकर चल रही हैं। देश में अलग-अलग रूटों पर 136 वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सभी वंदे भारत ट्रेन करीब 100% भरी हुई चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन बहुत पसंद आ रही है।
अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को दी जानकारी में बताया कि जनवरी 2025 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। ये सभी ट्रेन चेयर कार वाली हैं। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि इन ट्रेनों में लगभग 100 फीसदी सीटें भरी रहती हैं। 7 फरवरी को दिए गए लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि वंदे भारत सहित सभी यात्री ट्रेनें एक निश्चित टाइम टेबल और ट्रेनों की प्राथमिकता के सामान्य क्रम के अनुसार चलती हैं। किसी भी दूसरी ट्रेन सेवा को प्रभावित नहीं किया जाता।

कितने यात्रियों ने की यात्रा

वित्तीय वर्ष 2024-25 (दिसंबर 2024 तक) में करीब 2.14 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों में सफर किया। इस दौरान इन ट्रेनों में लगभग सभी सीटें भरी रहीं।

इन खास ट्रेनों में कई आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा के इंतजाम हैं। इनमें कवच सिस्टम, हाई स्पीड की क्षमता, पूरी तरह से बंद गेट, ऑटोमैटिक प्लग डोर, आरामदायक सफर, डीप फ्रीजर और गर्म पानी का बॉयलर आदि शामिल हैं

ट्रेन में खरीद सकते हैं खाना

वंदे भारत ट्रेनों के यात्री टिकट बुकिंग के समय भोजन का कोई विकल्प नहीं चुनने पर भी ट्रेन में खाना खरीद सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखा।

इसमें कहा गया कि वंदे भारत ट्रेनों में भोजन का विकल्प नहीं चुनने वाले यात्रियों को पर्याप्त खानपान सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खाने की बिक्री फिर से बहाल की जा सकती है। एक अधिकारी ने कहा, ' हमने फैसला किया है कि विकल्प नहीं चुनने वाले यात्री भी ट्रेन में सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी के खाने का लाभ उठा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.