पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची
आईपीएल 2026 में बारिश की बदौलत केकेआर को पहला अंक मिला और वह अब अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है। वहीं पंजाब किंग्स के अब 3 मुकाबलों के बाद 5 अंक हो गए हैं और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी के 2 मुकाबलों में 4 अंक हैं, जबकि 4 अंकों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद है।टॉप 4 से बाहर चल रही ये टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद 3 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज करने के कारण अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 2 मुकाबलों में दो अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स 2 मुकाबलों में एक जीत के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है।वहीं गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना किया है और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है तो चेन्नई सुपर किंग्स भी 3 मुकाबले गंवाने की वजह से अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है।



