'अब फोन में बस नाम है...', शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल, मां के भी छलके आंसू
Updated on
28-06-2025 02:31 PM
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला हर साल हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक को राखी बांधती थीं लेकिन इस साल से उनकी कलाई सूनी रहेगी। एक्ट्रेस के निधन पर भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका वीडियो सामने आया है, जहां वह कूपर अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनसे 'कांटा लगा गर्ल' के बारे में सवाल करने लगे तो उनका गला भर आया। आंखों से आंसू छलक उठे और धीमी आवाज में जो कहा, वो सुन हर किसी का कलेजा पसीज गया।
हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला की मुलाकात 'बिग बॉस सीजन 13' में हुई थी। इन दोनों के बीच वहां इतना मजबूत रिश्ता बन गया था कि शो के बाद भी वह साथ थे। एक-दूसरे के टच में थे। हर साल एक्ट्रेस के घर पर वह आते और राखी बंधवाते थे। लेकिन अब एक्ट्रेस के निधन के बाद वह बुरी तरह टूट गए हैं। वह आखिरी दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां एक्ट्रेस का शव रखा गया है। लेकिन गेट पर ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया।
हिंदुस्तान भाऊ भी शेफाली जरीवाला की मौत से दुखी
हिंदुस्तानी भाऊ जैसे कार से बाहर आए, उन्हें मीडिया ने घेरा और सवाल करना शुरू किया। उन्होंने शुरू में तो अपने आंसुओं को रोका लेकिन अंत में वह बह गए। भरे गले के साथ उन्होंने कहा, 'बेटी थी वो मेरी। अभी जो कुछ भी हुआ वो बुरा हुआ। सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा। जो साल में दो-तीन बार मेरे को सुबह से लेकर शाम तक जो फोन बजते थे, एक तो रक्षाबंधन के टाइम और एक गणपति बप्पा के टाइम पर, बस अभी तो अब मोबाइल में बस नाम है उसका, फोन नहीं बजेगा।' इसके बाद वह अपने आसूं को पोछते हुए, सिर झुकाए हुए अंदर चले गए। इसके अलावा, आरती सिंह भी अपने पति के साथ कूपर अस्पताल पहुंची हैं। वह भी भावुक नजर आईं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…