अब नोएडा में भी बनेंगे आईफोन! फॉक्सकॉन लगाने जा रही है फैक्ट्री, 40 हजार लोगों की लगेगी 'लॉटरी'

Updated on 14-04-2025 04:22 PM
नई दिल्ली: एप्पल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी वेंडर फॉक्सकॉन उत्तर प्रदेश में अपनी पहली फैक्ट्री लगाने की सोच रही है। यह फैक्ट्री ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास 300 एकड़ जमीन पर बन सकती है। इकनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के माध्यम से यह जानकारी दी है। यह पहली बार है जब फॉक्सकॉन यूपी में खुद से कोई यूनिट लगाएगा।

एक सूत्र ने बताया कि यह फैक्ट्री बेंगलुरु में बनने वाली फॉक्सकॉन की फैक्ट्री से भी थोड़ी बड़ी हो सकती है। बेंगलुरु वाली फैक्ट्री कंपनी की दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि ग्रेटर नोएडा वाली फैक्ट्री में क्या बनेगा। सरकार के साथ बातचीत चल रही है। फॉक्सकॉन न सिर्फ एप्पल, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट और सोनी के लिए भी काम करती है। यह कंपनी स्मार्टफोन से लेकर टेबलेट, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है। एप्पल आईफोन समेत अपने कई प्रोडक्ट फॉक्सकॉन में भी बनवाती है। नोएडा में फैक्ट्री लगने से करीब 40 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी।

कहां ली है फॉक्सकॉन ने जमीन?

जिस जमीन पर फॉक्सकॉन की फैक्ट्री बन सकती है, वह उसी इलाके में है जहां HCL-फॉक्सकॉन ने 50 एकड़ जमीन OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट) फैसिलिटी के लिए ली है। OSAT का मतलब है, सेमीकंडक्टर चिप्स को जोड़ने और टेस्ट करने की सुविधा। इस प्रोजेक्ट को अभी मंजूरी मिलना बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.