अब हर डॉक्टर की होगी यूनिक आईडी, सभी MBBS डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन करना जरूरी

Updated on 16-09-2024 10:41 AM
नई दिल्ली: नैशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने सभी MBBS डॉक्टरों के लिए नए पोर्टल (http://www.nmc.org.in) पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी डॉक्टरों को हाल ही में लॉन्च किए गए एनएमसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे डॉक्टरों को भारत में प्रैक्टिस करने के लिए एक यूनिक आईडी मिलेगी। जो डॉक्टर पहले से इंडियन मेडिकल रजिस्टर (IMR) पर रजिस्टर्ड हैं, उन्हें भी नैशनल मेडिकल रजिस्टर (NMR) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सभी मेडिकल कॉलेज, संस्थान, और स्टेट मेडिकल काउंसिल इस पोर्टल से जुड़े होंगे।

ऐसे होगा काम

एनएमसी और नैशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मिलकर यह पोर्टल तैयार किया है, जो भारत में सभी एलोपैथिक (एमबीबीएस) डॉक्टरों का एक डेटाबेस होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक ऐसे व्यापक डेटा की कमी थी, जो देश में कुल डॉक्टरों की संख्या, देश छोड़ने वालों, प्रैक्टिस करने का लाइसेंस खोने वालों या जान गंवाने वाले डॉक्टरों की संख्या और विवरण जैसे पहलुओं की विस्तार से रिपोर्ट दे सके। इस पोर्टल पर 13 लाख से अधिक डॉक्टरों का डेटा उपलब्ध हो सकेगा। एनएमआर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थकेयर प्रफेशनल रजिस्ट्री का हिस्सा बनाया गया है, जिसमें मेडिकल प्रफेशनल्स की पूरी डिटेल होगी।

एनएमसी के सचिव ने क्या कहा?

एनएमसी के सचिव डॉ बी श्रीनिवास ने कहा कि एनएमआर अब पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायियों (आरएमपी) के पंजीकरण के लिए तैयार है। एनएमसी ने हाल ही में एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि भारतीय चिकित्सा रजिस्टर (आईएमआर) में पंजीकृत सभी एमबीबीएस डॉक्टरों को अब एनएमआर पर फिर से पंजीकरण करना होगा। साथ ही, सभी मेडिकल कॉलेज/संस्थान, राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) इस पोर्टल पर आपस में जुड़े हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.