कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?

Updated on 20-03-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से कम नहीं हैं। इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक चीजों से लेकर, ईवी, रॉकेट और फाइटर जेट तक बनाने में होता है। भारत के साथ अमेरिका को भी इसकी काफी जरूरत पड़ती है। अमेरिका भी इसके लिए आयात पर काफी निर्भर है। इसे एक्सपोर्ट करने में चीन पहले स्थान पर है। लेकिन समय-समय पर चीन इसके एक्सपोर्ट को रोकता रहता है। अब इसकी सप्लाई के लिए अमेरिका ने चिली का रुख किया है।
एक तरफ जहां दुनिया ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस की कमी का सामाना कर रही है, वहीं अमेरिका चुपचाप क्रिटिकल मिनरल्स का खजाना बढ़ाने पर लगा है। ऑयलप्राइसडॉटकॉम के मुताबिक चीन से बात पूरी तरह न बनने पर अमेरिका अब चिली के साथ महत्वपूर्ण खनिज रेनियम (Rhenium) की सप्लाई के लिए समझौते पर बातचीत कर रहा है।

क्या है रेनियम और क्यों है खास?

  • रेनियम एक बेहद दुर्लभ धातु है। इसका गलनांक (मेल्टिंग पॉइंट) करीब 3180 डिग्री सेल्सियस है।
  • ऐसे में यह डिफेंस और एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम बन जाता है।
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार यह धातु सैन्य टर्बाइन और एयरक्राफ्ट इंजन को बहुत अधिक तापमान में भी सुरक्षित और मजबूत बनाए रखती है।

चिली का कितना दबदबा?

चिली दुनिया का सबसे बड़ा रेनियम उत्पादक है। वैश्विक सप्लाई का करीब 50% हिस्सा चिली के कंट्रोल में है। चूंकि रेनियम मुख्य रूप से तांबा (कॉपर) माइनिंग का बाय-प्रोडक्ट है और चिली कॉपर प्रोडक्शन में भी नंबर-1 है, इसलिए उसकी भूमिका और मजबूत हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.