अब डर के साये में नहीं, चैन से रह पाएंगी बुधवारी बाई

Updated on 06-12-2024 12:24 PM

कोरबा । घने जंगल के बीच मिट्टी के घर में रहने वाली पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई को हमेशा यहीं डर सताता था कि तेज बारिश में कही उनका मिट्टी का मकान ढह न जाएं। बारिश के साथ पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई के लिए एक नई मुसीबत शुरू हो जाती है।

खपरैल से पानी घर पर गिरता था तो कभी कच्ची दीवारें पानी में भीग-भीग कर उखड़ती रहती है। इस बीच घने जंगल में गरज-चमक और तेज बारिश की गड़गड़ाहट उन्हें और भी डरा दिया करती है कि कहीं यह मिट्टी का घर ही न ढह जाएं।

अक्सर खौफ के बीच घर में रह रही पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई की ख्वाहिश तो थी कि वह भी पक्के घर में रहे, लेकिन गरीबी के बीच पक्के मकान का सपना उसके लिए एक सपना ही था।

देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की शुरूआत करने के पश्चात पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई का सपना हकीकत में बदल गया। डर के साये में जीवन जी रही बुधवारी बाई का अपना पक्का मकान बन रहा है, जहां वह चैन से रह पाएगी।

लेमरू क्षेत्र के वनांचल में देवपहरी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बरपानी पहाड़ी कोरवा परिवारों का एक बसाहट ग्राम है। घने जंगलों के बीच इस बसाहट में पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते हैं। बकरी पालन सहित अन्य वनोपज पर निर्भर पहाड़ी कोरवाओं के लिए अपने जीवनयापन के लिए ही रूपए जोड़ पाना कड़ी चुनौती है, ऐसे में पक्के आवास का सपना पूरा कर पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाता।

पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद खाते में एक किश्त आई है इस राशि से वह मजबूत नींव के साथ पक्का मकान बनवा रही है। घर पर एक बेटा है, जिसके साथ वह रहती है। उन्होंने बताया कि जंगल के आसपास वन्यजीव रहते हैं, उनसे खतरा तो बना ही रहता है, इसके साथ ही बारिश में भी कच्चे मकान की वजह से डर बना रहता है। क्षेत्र में अधिक बारिश होने की वजह से दीवारों की मिट्टी उखड़ने लगती है और खपरैल के छत से भी पानी टपकते हुए घर के भीतर को भीगा दिया करती है।

इससे घर में सोने तक की जगह नहीं बन पाती है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें दहशत के बीच रात काटनी पड़ी। बारिश थमने का इंतजार भी करना पड़ता है। अब  प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनने लगा है तो बुधवारी बाई खुश है कि आने वाली बारिश के दिनों में वह परेशानी और दहशत नहीं रहेगी।

कुछ महीनों में पक्का मकान बन जाने से वह वहीं शिफ्ट हो जाएंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सरकार में आते ही तत्काल पीएम आवास के लिए पैसे जारी किए और पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों तक पैसे पहुंचने, आवास निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पैसा मिलने के साथ ही उन्हें मुसीबतो से छुटकारा मिलने लगा है और उनके सपने पूरे होने लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.