अब विदेश चले अनिल अंबानी! इस पड़ोसी देश में सबसे बड़ा सोलर प्लांट बनाने में करेंगे मदद

Updated on 19-05-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अंबानी की कंपनी भूटान में सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बनाने में मदद करेगी। इस प्रोजेक्ट से 500 मेगावाट बिजली बनेगी और देश में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट रिलायंस पावर और भूटान सरकार की इन्वेस्टमेंट कंपनी, ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स (DHI) के बीच 50-50 की साझेदारी है। इस पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह भूटान के सोलर सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट इन्वेस्टमेंट है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि भूटान में यह बड़ा सोलर इन्वेस्टमेंट रिलायंस ग्रुप का रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस का सबूत है। यह भारत और भूटान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की हमारी लंबे समय की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। रिलायंस पावर के पास कुल 2.5 GWp सोलर और >2.5 GWhr BESS की क्लीन एनर्जी पाइपलाइन है। इससे यह इंटीग्रेटेड सोलर + BESS सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

क्या होगा फायदा?

यह नया सोलर प्लांट दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। भूटान को इससे ज्यादा साफ ऊर्जा मिलेगी। साथ ही वह भारत समेत अपने पड़ोसियों को भी बिजली दे पाएगा। अनिल अंबानी की कंपनी ने बताया कि ग्रीन डिजिटल के साथ एक लम्बे समय के एग्रीमेंट के तहत बिजली बेची जाएगी। रिलायंस पावर ने प्रोजेक्ट बनाने के लिए कंपनियों की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी बैंकों और दूसरे कर्जदाताओं से भी बात कर रही है ताकि प्रोजेक्ट के लिए पैसे का इंतजाम किया जा सके।

अक्टूबर 2024 में रिलायंस एंटरप्राइजेज (रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का एक जॉइंट वेंचर) ने भूटान की Druk Holding and Investments Limited (DHI) के साथ एक समझौता किया था। इसका मकसद देश में क्लीन एनर्जी डेवलपमेंट को बढ़ावा देना था। इस एग्रीमेंट में 500 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट का जॉइंट डेवलपमेंट और 770 MW के Chamkharchhu-I हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का लंबे समय तक एग्जीक्यूशन और ऑपरेशन शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.