63 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस,जवाब से संतुष्ट होने पर ही वोटर लिस्ट में शामिल होगा नाम

Updated on 07-08-2026 01:01 PM
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न कैटेगरी के 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा।

इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच प्रक्रियाधीन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इनमें तार्किक विसंगति वाले 45.55 लाख, नौ मैपिंग वाले 14.03 लाख, जनांकिकीय सम प्रविष्टि वाले 3.65 लाख मतदाताओं के नाम हैं। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब से संतुष्ट होने के बाद उनका अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल हो सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार मतदाताओं की ओर से भरे गए इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच प्रक्रियाधीन है।

दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा


उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के उपरांत संचालित दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दावा-आपत्ति के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, मतदाताओं की सुनवाई और दावा आपत्ति का त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दावा-आपत्ति मामलों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिलों में उपलब्ध सक्षम पदाधिकारियों की सूची तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया ससमय प्रभावी ढंग से पूर्ण की जा सके।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में मतदाताओं की कुल संख्या 2,21,01,249 है। इसमें विभिन्न कैटेगरी के मतदाता जिन्हें निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस भेजे जाएंगे की कुल संख्या 63,24,116 है। बताया गया है कि मतदाता जिन्हें नोटिस प्राप्त होगी, उनमें नो मैपिंग वाले सत्यापन के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 14,03,205 है। जनांकिकीय सम-प्रविष्टियां ) के आधार पर सत्यापन के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 3,65,684 है। वहीं तार्किक विसंगति के आधार पर सत्यापन के लिए मतदाताओं की संख्या 45,55,227 है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.