टाटा, महिंद्रा या वोल्वो नहीं, इस कंपनी को मिला है सरकार से 2,100 से भी ज्यादा बसों का ऑर्डर
Updated on
16-07-2024 02:41 PM
नई दिल्ली: बस बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MMRTC) से 982 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके मुताबिक कंपनी को 2,104 वर्जिन पैसेंजर बसें सप्लाई करनी होंगी। कंपनी का कहना है कि वह अगले महीने ही डिलीवरी शुरू कर देगी। इसके साथ ही MMRTC के बेड़े में अशोक लेलैंड की बसों की संख्या बढ़ जाएगी। MMRTC देश की सबसे बड़ी सरकारी अंडरटेकिंग्स कंपनियों में से एक है। उसके पास 15,000 से ज्यादा बसों को बेड़ा है। अशोक लेलैंड बस बनाने वाली दुनिया की टॉप पांच कंपनियों में शामिल है।
अशोक लेलैंड का हेडक्वार्टर चेन्नई में है। कंपनी का कहना है कि MMRTC को सप्लाई की जाने वाली बसों में सीएमवीआर स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाएगा। इनकी बॉडी एआईएस-153 कंप्लायंट होगी और इसमें आईजेन6 बीएस 6 ओबीडी-2 टेक्नोलॉजी के साथ 197 एचपी-सीरीज इंजन लगा होगा। साथ ही इनमें रियल इंजन सस्पेंशन की भी व्यवस्था होगी। इन बसों को राजस्थान के अलवर और चेन्नई में अशोक लेलैंड के एक्सक्लूसिव बस बॉडी प्लांट्स में तैयार किया जाएगा। कंपनी के एमडी एंड सीईओ शेणु अग्रवाल ने कहा कि यह ऑर्डर यह दिखाता है कि अशोक लेलैंड आधुनिक सुविधाओं वाले प्रॉडक्ट्स उतारने को लेकर कितनी समर्पित है।
कंपनी का शेयर
इस बीच मंगलवार को शुरुआती मार्केट में अशोक लेलैंड के शेयर सपाट ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 12.30 बजे 0.02% की तेजी के साथ 228.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस रेट पर कंपनी का मार्केट कैप 66,979.91 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 245.60 रुपये और न्यूनतम स्तर 157.65 रुपये है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…