हालांकि, अब नए नियमों के मुताबिक तीसरे अंपायर की कैच को लेकर भूमिका और ज्यादा बढ़ गई है।अगर कैच सही है तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को नो-बॉल के लिए केवल एक एक्स्ट्रा रन मिलेगा, लेकिन कैच सही नहीं है तो बल्लेबाजों की ओर से बनाए गए रन बल्लेबाजी टीम को मिलेंगे। ऐसे में अब नो बॉल पर कैच की निष्पक्षता और ज्यादा बढ़ गई है।



