चीन नहीं, भारत की बोलेगी तूती... अमेरिकी टैरिफ से ऐपल और गूगल के आएंगे अच्छे दिन, कारण जान लीजिए

Updated on 22-04-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के कई फायदे और नुकसान सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस टैरिफ के कारण भारत से स्मार्टफोन के निर्यात को फायदा हो सकता है। क्योंकि भारत पर कम टैरिफ होने के कारण कंपनियां यहां मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे सकती हैं। यह जानकारी क्रिसिल (Crisil) की एक रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं गूगल भी अपना काम वियतनाम से भारत में शिफ्ट कर सकती है।
दरअसल, ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनाए रखी है। उन्होंने 2 अप्रैल को लिबरेशन डे के अवसर पर कई देशों पर व्यापार शुल्क लगाया था। हालांकि, एक हफ्ते बाद उन्होंने इसे 90 दिनों के लिए रोक दिया। इस बीच, चीन के साथ टैरिफ बढ़ाने को लेकर उनकी बातचीत जारी रही। इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ रोकने के कुछ दिनों बाद ट्रंप ने कहा कि चीन में बने स्मार्टफोन को टैरिफ से छूट नहीं मिलेगी। उन्हें एक अलग श्रेणी में रखा जाएगा। इससे अमेरिका में उनकी कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनमें से ज्यादातर चीन में बनते हैं।

भारत का नंबर कहां?

यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने साल 2024 में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन चीन से आयात किए। यह कुल आयात का 81% से थोड़ा ज्यादा था। भारत और वियतनाम क्रमशः 13.7% और 4.2% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। एक साल पहले इन तीन देशों का अमेरिका में स्मार्टफोन आयात में क्रमशः 75.8%, 8.4% और 13.4% हिस्सा था।

अब भारत को क्या फायदा?

भारत को मौजूदा टैरिफ व्यवस्था में फायदा हो सकता है। व्हाइट हाउस के अनुसार, चीन पर अमेरिकी टैरिफ अब 245% है। वहीं, वियतनाम पर अमेरिकी टैरिफ 46% है, जबकि भारत पर यह सिर्फ 26% है।
क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है, 'नई टैरिफ नीति से भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले स्मार्टफोन की कीमत बढ़ जाएगी। लेकिन इसका असर इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत से निर्यात की लागत चीन और वियतनाम की तुलना में कितनी प्रभावी है। इसका मतलब है कि अगर भारत से स्मार्टफोन भेजना सस्ता पड़ता है, तो भारत को फायदा होगा।
उदाहरण के लिए, चीन में बने आईफोन 13 Pro के 256 GB वैरिएंट की कीमत अमेरिका में 480 से 580 डॉलर है। वहीं, भारत में बने इसी मॉडल की कीमत 550 से 650 डॉलर है। क्रिसिल का कहना है कि भारत में बने स्मार्टफोन का निर्यात बढ़ेगा, क्योंकि वे चीन से आने वाले स्मार्टफोन से सस्ते होंगे। लेकिन, टैरिफ के कारण चीन में बने स्मार्टफोन की प्रति यूनिट बिक्री लागत बढ़ने से, कंपनियां चीन में उत्पादन कम कर सकती हैं और भारत में उत्पादन बढ़ा सकती हैं।

गूगल भी भारत में बनाएगा स्मार्टफोन

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन अब भारत में भी बन सकते हैं। अल्फाबेट इंक कंपनी इस बारे में विचार कर रही है। उन्होंने भारत में मौजूद अपनी दो कंपनियों, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और फॉक्सकॉन से बात की है। गूगल चाहता है कि पिक्सल स्मार्टफोन का कुछ उत्पादन वियतनाम से भारत में शिफ्ट हो जाए। खासकर वे फोन जो अमेरिका भेजे जाते हैं।
दरअसल, अमेरिका और वियतनाम के बीच व्यापार को लेकर कुछ दिक्कतें चल रही हैं। अमेरिका ने वियतनाम से आने वाले सामान पर ज्यादा टैक्स लगाने की धमकी दी है। इसलिए अल्फाबेट कंपनी अब अलग-अलग जगहों से सामान मंगवाना चाहती है, ताकि किसी एक जगह पर निर्भर न रहना पड़े। कंपनी चाहती है कि भारत में ही फोन के कुछ पार्ट्स बनें। जैसे कि फोन का बाहरी कवर, चार्जर, फिंगरप्रिंट सेंसर और बैटरी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.