गैर असमी मुसलमानों को असम छोड़ने की धमकी:30 संगठनों ने 4 दिन का अल्टीमेटम दिया

Updated on 28-08-2024 01:21 PM

नागांव रेप केस के बाद बीते चार दिन में ऊपरी असम में अलग-अलग जगह बच्चियों और महिलाओं से यौन शोषण और छेड़छाड़ की पांच से ज्यादा घटनाएं हुई है, जिनमें कोई मियां (गैर असमी मुसलमान) या हिंदी भाषी बाहरी आरोपी निकला है। स्थानीय लोगों ने इसे अस्मिता का मुद्दा बना लिया है।

ऊपरी असम के 10 जिलों में मियां और मारवाड़ी समेत हिंदी भाषी बाहरियों के खिलाफ 30 संगठन सड़क पर हैं। वो घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं और मियांओं को शनिवार तक असम छोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

वीर लचित सेना की इस मुहिम को 29 संगठनों का समर्थन है, इनमें स्थानीय मुस्लिम संगठन, ऊपरी असम मुस्लिम कल्याण परिषद, असम सम्मिलित मुस्लिम परिषद भी शामिल हैं। असम के CM हिमंता सरमा ने भी कहा है, 'राज्य को मियां भूमि नहीं बनने दूंगा।'

असम पुलिस का ऑपरेशन बॉन्ड, तनाव फैलाने वालों पर नजर
शिवसागर समेत सभी 10 जिलों में पुलिस ने सामुदायिक तनाव फैलाने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इनके खिलाफ ऑपरेशन बॉन्ड शुरू किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 164 (1) के तहत नोटिस जारी हो रहे हैं। बीर लचित सेना, जातीय संग्रामी सेना, अखिल असम अनुसूचित जाति छात्र संस्था, ताई आहोम चरत्र समेत 27 संस्था प्रतिनिधियों को नोटिस मिल चुके हैं।

मुस्लिम विधायक के शिवसागर आने पर लगाई रोक
30 जातीय संगठनों ने एक मुस्लिम कांग्रेसी विधायक अब्दुल रशीद मंडल के शिवसागर जिले में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी है। संगठन CM के उस बयान के बाद सड़कों पर उतरे, जिसमें CM ने कहा था कि असम में लोकसभा चुनाव के बाद जिन क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपना वोट शेयर बढ़ाया, वहां एक विशेष समुदाय को इतना साहस मिला कि वो अपना दबदबा बनाने के चक्कर में हैं और हिंदू महिलाओं पर अत्याचार इसी का परिणाम है।

पूरे मारवाड़ी समुदाय के माफी मांगने के विरोध में कई समाज
20 अगस्त को शिवसागर में दो मारवाड़ी युवकों को छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया था। स्थानीय लोग इन्हें बाहरी मानते हैं, इसलिए पूरे मारवाड़ी समाज से घुटनों के बल बैठकर माफी मंगवाई गई थी, लेकिन बाकी बाहरी समाज के लोग इससे नाराज हैं। उनका कहना है कि दो युवकों की हरकत के लिए पूरे समाज से माफी मंगवाना गलत है।

असम में मियां को लेकर क्या है विवाद...
असम में बंगाली मूल के मुसलमानों के लिए अक्सर 'मियां' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। वे मूल रूप से बांग्लादेश से आए थे। असम के मुख्यमंत्री अक्सर मियां समुदाय को सांप्रदायिक बताते रहे हैं।

साल 2021 में असम विधानसभा चुनाव से पहले सरमा ने एक कार्यक्रम में कहा था, मियां समुदाय असमिया संस्कृति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। सरमा ने उन्हें बाहरी भी बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.