कोई मतलब नहीं बनता.. 201 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर बोला हमला!

Updated on 25-11-2025 01:41 PM
गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मुश्किल में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बोर्ड पर टांग दिए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 201 रनों पर ही सिमट गई। ऋषभ पंत की टीम फॉलोऑन भी हासिल नहीं कर पाई। हालांकि साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन न देकर दोबारा बैटिंग करने का फैसला किया। पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारत की दूसरी टेस्ट मैच में पहली पारी की बल्लेबाजी की रणनीति पर तीखी आलोचना की है।

रवि शास्त्री ने क्या कहा?

रवि शास्त्री ने टीम की प्लानिंग और स्पष्टता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। इसका कोई मतलब नहीं बनता। मुझे इसका कारण समझ नहीं आ रहा। जब वे इस सीरीज का रिव्यू करेंगे तो इनमें से कुछ सिलेक्शन उन्हें कन्फ्यूज कर देंगे। कोलकाता में आपने चार स्पिनर चुने और उनमें से एक ने सिर्फ एक ओवर डाला, जबकि आप आसानी से एक स्पेशलिस्ट बैटर चुन सकते थे। यहां पिछले टेस्ट में वॉशिंगटन को तीसरे नंबर पर बैटिंग कराने के बाद आप आज उसे चौथे नंबर पर रख सकते थे क्योंकि आपके पास पहले से ही नंबर तीन था। वह नंबर आठ नहीं है। वह उससे कहीं बेहतर है।'

जैसे तैसे 200 के पार पहुंचा स्कोर

सुंदर और कुलदीप यादव ने आठवें विकेट के लिए 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत 122 रन पर 7 विकेट खो चुका था। इस साझेदारी की बदौलत भारत 200 का आंकड़ा पार कर सका, लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीका से 288 रन पीछे रह गया। सुंदर ने 92 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि कुलदीप ने 134 गेंदों पर 19 रन की जुझारू पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 48 रन देकर 6 विकेट लिए। साइमन हैमर ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 64 रन देकर तीन विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.