दिल्ली HC से ब्रजभूषण को राहत नहीं:यौन शोषण केस में FIR

Updated on 29-08-2024 02:08 PM

बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाइकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने बृजभूषण के वकील से मामले में एक शार्ट नोट कोर्ट में जमा करने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण की याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाया गया। दिल्ली हाई कोर्ट में 26 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आप मामले में चार्ज फ्रेम होने के बाद कोर्ट क्यों आए। बृजभूषण के वकील ने कहा कि मामले में 6 शिकायतकर्ता है, FIR दर्ज कराने के पीछे एक हिडन एजेंडा है। बृजभूषण के वकील ने कहा- सभी घटनाएं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर हुए हैं।

अब तक अभियोजन पक्ष के दो गवाहों के दर्ज हो चुके हैं बयान
ट्रायल के दौरान अब तक अभियोजन पक्ष के दो गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब यौन उत्पीड़न पीड़िताओं के भी बयान दर्ज करने को लेकर के नोटिस जारी की गई है। 10 सितंबर को पूरे मामले में अगली सुनवाई होगी।

सुनवाई में महिला पहलवानों के 10 सितंबर, 12 सितंबर और 13 सितंबर को एक अलग कमरे में राऊज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत द्वारा बयान रिकॉर्ड किया जाएगा।

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बीते 24 अगस्त को सुनवाई के दौरान पूरे मामले का विरोध किया था और अपने वकील के सामने महिला पहलवानों के बयान दर्ज करने की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट द्वारा मना करते हुए एक अलग कमरे में बयान दर्ज करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने इन सभी जो गवाह है, उनको कमजोर गवाह मानकर उनके बयान दर्ज करने का फैसला लिया था।

उम्मीद है हाई कोर्ट से मुझे मिलेगा न्याय
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि हमने निचली अदालत के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया है।।क्योंकि यह मामला सही है ही नहीं पर इस मामले को खत्म किया जाना योग्य है। इसीलिए हम दिल्ली हाईकोर्ट गए हैं और आज सुनवाई होगी।

मुझे उम्मीद है कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस पूरे मामले में एक निर्णय दिया जाएगा। अगर दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हमारी याचिका को खारिज कर दिया जाता है तो हम ऊपरी अदालत का रुख करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.