टैक्स अधिकारियों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों कहा ऐसा?

Updated on 13-08-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल 2025 में वर्चुअल डिजिटल स्पेस में तलाशी और जब्ती के प्रावधानों से जुड़ी चिंताओं पर मंगलवार को कहा कि टैक्स अधिकारियों को ‘कोई नया पावर नहीं दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि सर्च के दौरान असेसी के कंप्यूटर सिस्टम्स से हासिल पर्सनल इंफॉर्मेशन का किस तरह उपयोग किया जाएगा।

राज्यसभा में इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘कुछ सांसदों ने इस बारे में सवाल किए थे। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि सर्च प्रोविजन को रेशनलाइज किया गया है। ऐसा उन मामलों को कवर करने के लिए किया गया है, जहां कुछ टेक्नॉलॉजिकल चैलेंज हो।’ सीतारमण ने कहा, ‘टैक्स अधिकारियों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है। लेकिन आशंका दूर करने के लिए CBDT जल्द एक SOP जारी करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि सर्च के दौरान मिलने वाली पर्सनल इंफॉर्मेशन का किस तरह उपयोग किया जाएगा।’

वित्त मंत्री की मुख्य बातें

  • वर्चुअल डिजिटल स्पेस से जुड़े प्रावधानों में टैक्स अफसरों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है
  • SOP में बताएंगे, कर दाता की निजी जानकारी का किस तरह उपयोग किया जाएगा
  • टेक्नॉलॉजिकल चुनौतियों के चलते कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बढ़ाया

कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा

बिल में कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बढ़ाए जाने के बारे में कुछ सांसदों के सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, ‘कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बड़ा होना ही चाहिए। आजकल कई तरह के कंप्यूटर सिस्टम आ रहे हैं। टेक्नॉलजी तेजी से बदल रही है। आजकल अधिकतर डेटा अत्याधुनिक डिजिटल डिवाइसेज में स्टोर किए जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी टैक्सपेयर भी जांच में सहयोग नहीं करे। वे कंप्यूटर एक्सेस नहीं देते, पासवर्ड नहीं बताते। उनके अनुसार पासवर्ड वहां होते हैं, जिस देश से वे आए होते हैं। ऐसे में अधिकारी क्या करें? हर आशंका दूर करने के लिए CBDT जल्द एक SOP जारी करेगा।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.