रूस और यूक्रेन से अब और बात नहीं... ट्रंप का पुतिन और जेलेंस्की से भर गया मन, बेहद गुस्से में अमेरिकी राष्ट्रपति

Updated on 12-12-2025 12:55 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन में शांति को लेकर हो रही बातचीत से बेहद निराश हैं। यहां तक कि अब इस बारे में अब कोई और बात नहीं करना चाहते। ट्रंप की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति इस युद्ध के दोनों पक्षों से बहुत ज्यादा निराश हैं। वह और बात नहीं चाहते। वह एक्शन चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो जाए।' इसके पहले कीव ने कहा था कि वॉशिंगटन अभी भी चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के अपने प्लान के तहत उस पर अपने बड़े इलाके रूस को देने के लिए दबाव बना रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कई ऐसी बाते कही हैं जिनसे ऐसा लगा कि पिछले महीने कीव और मॉस्को को 28 पॉइंट प्लान भेजने के बाद वॉशिंगटन का इस पर अपनी स्थिति में बहुत कम बदलाव आया है। ट्रंप के प्लान को रूस के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि वॉशिंगटन अभी भी उस पर रूस को अपनी जमीन देने के लिए दबाव डाल रहा है।

यूक्रेन पर सेना हटाने का दबाव

जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा, 'वॉशिंगटन चाहता है कि रूस नहीं, बल्कि सिर्फ यूक्रेन पूर्वी डोनेट्स्क के इलाके के कुछ हिस्सों से अपनी सेना हटाए, जहां दोनों सेनाओं के बीच बफर के तौर पर एक डीमिलिटराइज्ड फ्री इकनॉमिक जोन बनाया जाएगा।' अमेरिकी प्लान के तहत मॉस्को उस इलाके में बना रहेगा, लेकिन अपने कुछ सैनिकों को यूक्रेनी इलाकों से हटा लेगा, जिन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर में कब्जा करने का दावा नहीं किया है।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन अमेरिका के मूल प्रस्ताव में बदलाव कर रहा है और इस सप्ताह उसने वॉशिंगटन को 20 पॉइंट का काउंटर-प्रपोजल भेजा है। हालांकि, इसकी पूरी जानकारी अभी प्रकाशित नहीं की गई है। जेलेंस्की ने एक ब्रीफिंग में रिपोर्टर्स से कहा, 'हमारे बीच असहमति के दो मुख्य पॉइंट हैं, डोनेट्स्क के इलाके और उनसे जुड़ी हर चीज और जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट। ये दो विषय हैं, जिन पर हम लगातार चर्चा करते रहते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.