अमेरिका में अब तक किसी भी कंपनी को नहीं मिला था यह तमगा, Nvidia ने रच दिया इतिहास
Updated on
10-08-2025 02:54 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया रोज-रोज नया इतिहास बना रही है। 4 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप छूने वाली दुनिया की पहले कंपनी बनने के बाद इस कंपनी ने एक नया रेकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका के एसएंडपी 500 इंडेक्स में एनवीडिया की हिस्सेदारी 8 फीसदी पहुंच गई है। अमेरिका में 1981 में इस तरह का रेकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई थी और अब तक कोई कंपनी इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाई थी। जिस तरह से एनवीडिया का शेयर बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह कंपनी कई नए रेकॉर्ड बना सकती है।
एनवीडिया का मार्केट कैप 4.455 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है जो भारत की जीडीपी से अधिक है। अमेरिका के इतिहास में इससे पहले केवल एक ही कंपनी एसएंडपी 500 इंडेक्स में 7% के ऊपर पहुंच पाई थी। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने 2023 में यह उपलब्धि हासिल की थी। यहां तक कि 2000 के डॉट-कॉम बबल में भी किसी कंपनी ने इस तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स पर अपना दबदबा कायम नहीं किया था। 1999 में माइक्रोसॉफ्ट की और साल 2000 में जनरल इलेक्ट्रिक की एसएंडपी 500 इंडेक्स में हिस्सेदारी 4% थी। साल 1984 में आईबीएम की एसएंडपी 500 इंडेक्स में हिस्सेदारी 6% थी।
कहां तक जाएगा सिलसिला
जानकारों का कहना है कि अभी दुनिया में एआई क्रांति की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे दुनिया में एआई का यूज बढ़ेगा, वैसे-वैसे एनवीडिया और चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियों के शेयरों में तेजी आएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो साल में एनवीडिया का शेयर 300 डॉलर तक जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में ही कंपनी के शेयरों में भारी तेजी आई है। अप्रैल में इसकी कीमत 95 डॉलर के आसपास थी और आज यह 183 डॉलर के आसपास पहुंच चुकी है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…