नियद नेल्लानार योजना : दूरस्थ क्षेत्रों में किया जा रहा हैंडपंप मरम्मत कार्य

Updated on 08-04-2025 01:03 PM

सुकमा । बढ़ती गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने हैंडपंप मरम्मत कार्य शुरु करा दिया है। प्रत्येक विकासखंड में हैंडपंप मरम्मत दल नियुक्त किया गया है। जो शिकायत प्राप्त होने पर मरम्मत करने मौके पर पहुंचेंगे। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायेगी। मरम्मत दल प्रत्येक विकासखंड के हरेक पंचायत और गांव में जाकर खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करेगा। पेयजल स्रोतों की मरम्मत के साथ लोगो को जल जागरूकता के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने पीएचई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में आम जन को पेयजल की असुविधा ना हो।

लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सुकमा के मुख्य अभियंता वीके राम ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में खराब हैंडपंपों की शिकायत पर तुरन्त रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है। विभाग के द्वारा अभियान चलाकर कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जगरगुंडा, पुवर्ती, रायगुड़ा, चिंतलनार और लखापाल में हैंडपंप सुधार कार्य किया जा रहा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
Advt.