नियद नेल्लानार योजना : कुक्कुट और बटेर का निःशुल्क वितरण, ग्रामीणों की बढ़ेगी आय

Updated on 19-11-2025 01:10 PM

सुकमा। सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के नेतृत्व में नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में पशुधन विकास विभाग द्वारा कुक्कुट (मुर्गी) एवं बटेर का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और उनकी आय का एक नया साधन खुलने की उम्मीद जगी है।

कोंटा विकासखंड में हुआ वितरण  : 

पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक  संदीप इंदुरकर से मिली जानकारी के अनुसार वितरण अभियान के तहत रविवार को कोंटा विकासखंड की मुकरम पंचायत में ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। मुकरम पंचायत में 30 यूनिट बटेर का वितरण किया गया। इसके अलावा, 20 यूनिट कुक्कुट (चूजों) का भी वितरण किया गया।

ग्रामीण उत्साहित, मिलेगी आर्थिक संबलता  : 

ग्रामीणों को यह निःशुल्क कुक्कुट एवं बटेर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह वितरण कार्यक्रम न केवल ग्रामीणों को पोषक आहार के लिए स्रोत प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी देगा। पशुधन विकास विभाग की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से सुकमा जिले के नियद नेल्लानार में स्थित अन्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभान्वित करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.