इंजीनियर के पैर छूने बढ़े नीतीश,साथ खड़े अफसरों ने रोका:पटना में जेपी गंगा पथ का लोकार्पण था

Updated on 10-07-2024 01:19 PM

पटना में सीएम नीतीश कुमार बुधवार (10 जुलाई) को जेपी गंगा पथ के दूसरे फेज का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे पुल के काम को लेकर इंजीनियर्स से बात कर करने लगे। बात करते-करते उन्होंने अचानक कहा कि मैं आपके पैर छू लेता हूं। इस काम को जल्दी करवा दीजिएगा।मुख्यमंत्री आगे भी बढ़े, लेकिन उनके साथ खड़े अफसरों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे।

नालंदा में पीएम मोदी की उंगली देख रहे थे
19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे। राजगीर में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर देखे और नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस मौके पर एक दिलचस्प वाकया हुआ। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़कर कुछ देखने लगे। पीएम ने मुस्कुराते हुए उनसे बात की और उनके सवाल का जवाब दिया। ये देखकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी उनकी तरफ देखने लगे।

18 जून को नीतीश ने अशोक चौधरी का सिर डिप्टी सीएम से टकराया
18 जून को नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे। स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर को आपस में टकराया।

उन्होंने हंसते हुए ये सब किया। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे।

दिल्ली में नीतीश ने छू लिए थे PM के पैर
दिल्ली में 7 जून को NDA की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस दौरान 17 नेताओं ने भाषण दिया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश की हुई। नीतीश कुमार भाषण के तुरंत बाद पीएम के पास आए और उनके पैर छूने लगे।

7 नवंबर 2023 को नीतीश ने मंत्री पर बरसाए थे फूल
7 नवंबर 2023 को सीएम नीतीश अपने ही कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बदले अशोक चौधरी पर ही फूल बरसना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में इसको लेकर जदयू की तरफ से तरह-तरह के तर्क भी दिए गए। अब इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपने ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है।

सदन में जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे नीतीश
दरअसल 9 नवंबर 2023 को सदन में जातीय गणना के आधार पर आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी। इसी पर हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी अपनी बात रख रहे थे। इसे लेकर पूर्व सीएम मांझी ने आपत्ति जताई तो नीतीश आगबबूला हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसे सीएम बनाना मेरी मूर्खता थी। इसके बाद से लगातार जीतन राम मांझी इसका विरोध कर रहे हैं।

पत्रकारों ने पूछा नाराज हैं क्या, नीतीश ने इस तरह से झुककर प्रणाम किया
विधानसभा में सेक्स वाले बयान पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे थे। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, 'नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी।' इस पर नीतीश कमर तक झुके और दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों को प्रणाम करते हुए निकल गए, लेकिन कोई बात नहीं की। बेली रोड पर हुए इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी। पार्क के बाहर पत्रकारों को रोक दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.