नागपुर कैसे टॉयलेट का पानी बेच कर साल में 300 करोड़ कमा रहा है, नितिन गडकरी ने बताया

Updated on 28-03-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: टॉयलेट (Toilet) का इस्तेमाल सभी करते हैं। लेकिन इसके पानी से कमाई का विचार कभी आपके मन में आया? नहीं आया ना। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिमाग में यह विचार कौंधा और इसे मूर्त रूप दे दिया। अब इस टॉयलेट के पानी से नागपुर शहर को हर साल करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है।

मथुरा में हुआ पहला प्रयोग


गडकरी ने बीते दिनों यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि टॉयलेट के पानी से कमाई का पहला प्रोजेक्ट यूपी के मथुरा में शुरू किया गया था। वहां गंदे पानी को साफ किया गया। फिर उस साफ पानी को इंडियन ऑयल (IOC) की मथुरा रिफाइनरी को 20 करोड़ रुपये में बेच दिया। गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में सरकार ने 40% पैसा लगाया था और निवेशकों ने 60%। उन्होंने कहा, "मथुरा में 90 MLD (मिलियन लीटर पर डे) गंदा पानी था। जब मैं जल संसाधन मंत्री था, तब हमने एक प्रोजेक्ट शुरू किया। इसमें 40% पैसा सरकार का था और 60% निवेशकों का। हमने गंदे पानी को साफ किया और उसे इंडियन ऑयल रिफाइनरी को बेच दिया।

इंडियन ऑयल से बात हुई

उन्होंने आगे बताया, "मैंने इंडियन ऑयल (Indian Oil) के चेयरमैन से पूछा कि आपको कितना पानी चाहिए और आप कितना पैसा देंगे? उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार से पानी लेते हैं और उन्हें हर साल 25 करोड़ रुपये देते हैं।" गडकरी ने कहा कि उन्होंने इंडियन ऑयल के चेयरमैन को उतना ही साफ पानी 20 करोड़ रुपये में देने का प्रस्ताव दिया। जबकि कंपनी वही पानी उत्तर प्रदेश सरकार से 25 करोड़ रुपये में खरीद रही थी

नागपुर में 300 करोड़ की कमाई

उन्होंने नागपुर शहर का जिक्र करते हुए कहा, "आपको विश्वास नहीं होगा, हम टॉयलेट का पानी बेचकर हर साल 300 करोड़ रुपये कमाते हैं। यह बहुत ही दिलचस्प है। अगर हर शहर में इस पानी को रीसायकल करके इंडस्ट्री इस्तेमाल करे, तो कचरा प्रबंधन बहुत अच्छे से हो सकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन होगा। उन्होंने कहा, "कचरे को अलग करके, जैसे कांच, धातु, प्लास्टिक को रीसायकल किया जाएगा। ऑर्गेनिक कचरे को बायो डाइजेस्टर में डाला जाएगा। इससे मीथेन गैस निकलेगी। मीथेन से CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) को अलग किया जाएगा और हाइड्रोजन निकलेगा।"

हाइड्रोजन कार में चलते हैं


गडकरी ने यह भी बताया कि वे हाइड्रोजन कार में चलते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास जो हाइड्रोजन कार है, उसका नाम मिराई (Mirai) है।" उन्होंने मिराई का मतलब भी समझाया। "मिराई एक जापानी शब्द है। मिराई का मतलब होता है भविष्य। इसलिए, हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। अगर हम हाइड्रोजन को सफलतापूर्वक और सस्ते में बना लेते हैं, तो आज हम जीवाश्म ईंधन (fossil fuels) आयात करने में 22 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, वह बच जाएगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.