निकी हेली ने इजराइली हथियारों पर लिखा-अमेरिका लव्स इजराइल:जंग में इस्तेमाल होने वाले वेपन्स पर ऑटोग्राफ दिया

Updated on 30-05-2024 12:56 PM

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने इजराइली हथियार पर ऑटोग्राफ दिया है। लेबनान के साथ इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा करते हुए उन्होंने आर्टिलरी शेल्स पर ‘फिनिश देम’ यानी "उन्हें खत्म कर दो" लिखा। साथ ही उन्होंने इस पर अमेरिकी लव्स इजराइल लिखकर अपना सिग्नेचर भी किया है।

संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के पूर्व राजदूत और सांसद डैनी डेनन इस दौरान निक्की हेली के साथ थे। उन्होंने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में हेली को घुटनों के बल बैठकर बैंगनी मार्कर पेन से एक शेल पर अपना सिग्नेचर करते हुए दिखाया गया है।

निक्की हेली ने ऐसे समय में हथियार पर अपना साइन किया है, जब राफा में इजराइली सेना के हमलों को लेकर इजराइल की आलोचना हो रही है। रविवार को इजराइली सेना के हमले में राफा के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे 45 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक के युद्ध में गाजा में करीब 36,096 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इसमें से करीब 15,000 बच्चे हैं।

निक्की हेली गाजा में इजराइल की आक्रामकता का समर्थन करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इजराइल को किए जाने वाले हथियारों की सप्लाई रोकने जैसी कार्रवाई के लिए जो बाइडेन प्रशासन की आलोचना भी की है।

इसके अलावा निक्की हेली ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफि जस्टिस (ICJ) की भी आलोचना की है। ये संगठनों के अधिकारी इजराइली पीएम नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

निक्की हेली ने बाइडेन सरकार की आलोचना की थी
निक्की हेली ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि अमेरिका को इजराइल का समर्थन करना चाहिए और उसकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने बाइडेन की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें ये बताना बंद करना चाहिए कि युद्ध कैसे लड़ी जानी है।

निक्की हेली ने दक्षिणी इजरायल की यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमास हमले के जीवित बचे लोगों से मुलाकात की। 7 महीने पहले हुए इस हमले में लगभग 1,200 इजराइली नागरिक लोग मारे गए थे। इस दौरान 253 लोगों का अपहरण भी कर लिया गया था।

निक्की हेली इस साल मार्च में अमेरिकी चुनाव रिपब्लिकन पार्टी की प्रत्याशी की रेस से बाहर हो गई थीं। वह ट्रंप को टक्कर देने लायक पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा सकीं। निक्की हेली को सिर्फ दो जगहों- वर्मोंट और वॉशिंगटन से जीत मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.