निकोलस पूरन के बल्ले ने उगली आग, सेंट लूसिया किंग्स को हराकर फाइनल में पहुंची शाहरुख खान की टीम

Updated on 20-09-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में 56 रन से जीत दर्ज की। अब 21 सितंबर को खिताबी मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइट राइडर्स से होगा। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

निकोलस पूरन और एलेक्स हेल्स की शानदार साझेदारी

कॉलिन मुनरो महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। पूरन 32 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेल्स ने कीरोन पोलार्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। पोलार्ड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेल्स ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से खारी पियरे, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

138 रन ही बना पाई सेंट लूसिया किंग्स

इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जॉनसन चार्ल्स और टिम सेफर्ट ने 9 ओवरों में 59 रन जुटाए। जॉनसन 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सेफर्ट ने 40 गेंदों में एक छक्के और आठ चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने टीम के खाते में 28 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से उस्मान तारिक ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने तीन विकेट निकाले। इनके अलावा कायरन पोलार्ड ने एक विकेट हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.