नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने नगर पालिक निगम कमिश्नर तथा एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में पदभार ग्रहण किया

Updated on 23-12-2025 12:30 PM

बिलासपुर। बिलासपुर-नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस  प्रकाश कुमार सर्वे ने आज नगर पालिक निगम कमिश्नर तथा एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर  सर्वे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की शासन की जो योजनाएं है उन्हें बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना तथा उसका लाभ शहरवासियों को मिलें यें उनकी प्राथमिकता है। आगे चर्चा करते हुए कमिश्नर  सर्वे ने कहा निगम के जितने भी कार्य है उन सभी को शहर वासियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा।

नवपदस्थ कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर का पूरे देश में दूसरा स्थान है,जो गौरवान्वित करने वाला है,इसे प्रथम स्थान पर लाने के लिए कार्य करेंगे। स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है,जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए, शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस पर कार्य करेंगे ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को पहला रैंक मिल सकें।  निगम के अंतर्गत आने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं और सेवा का निर्बाध रूप से लाभ सभी शहरवासियों को मिलता रहें इस इस दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहें हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है, उसे प्रदूषण से बचाने तथा एक नई पहचान देने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना और अन्य योजनाओं पर काम जारी है,जिसका क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा। इससे पहले निगम के प्रभारी कमिश्नर  खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे को पदभार सौंपा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.