'पुष्पा 2' का नया पोस्टर रिलीज, अल्लू अर्जुन का विद्रोही अंदाज देख लोग बोले- अब होगा बॉक्स ऑफिस पर रूल

Updated on 17-10-2024 12:19 PM
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस नए पोस्टर में एक्टर अल्लू अर्जुन अपने सिग्नेचर पुष्पा लुक में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनका स्वैग भी खूब दिख रहा है।

इसी के साथ जहां अब तक 'पुष्पा 2' के रिलीज डेट को लेकर आशंका थी कि ये तारीफ आगे बढ़ सकती है, वहीं इस पोस्टर के साथ इसे लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने 'पुष्पा' वाले लुक में काफी गंभीर, विद्रोही और भरपूर आत्मविश्वास के साथ बैठे दिख रहे हैं।

दिसम्बर में 6 तारीख को फिल्म होगी रिलीज


इसी पोस्टर पर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। बताया जा रहा है कि सुकुमार निर्देशित ये फिल्म अपने तय डेट यानी 6 दिसंबर 2024 को ही रिलीज होने जा रही है। लोग पोस्टर देख उतावले हो गए हैं। एक ने कहा- पुष्प राज नाम ही काफी है। एक और फैन ने कहा- बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहा है ये।

पुष्पा' के गरीब से अमीर बनने तक का सफर


साल 2021 में आई अंल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी। लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी की इस कहानी में 'पुष्पा' के गरीब से अमीर बनने तक का सफर दिखाया गया। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और इसके बाद से ही दर्शकों को इसकी अगली किश्त का इंतजार था। फाइनली अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होने जा रहा है।

इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा


अब 'पुष्पा 2' की कहानी को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में चूंकि गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं तो ऐसे में उसे चाहने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। वहीं इस सीक्वल फिल्म में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि इनका एक बच्चा भी होगा। 'पुष्पा' के बाद अब इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा। हर कोई उसका ही गुणगान करेगा। वहीं चर्चा ये भी है कि आधी फिल्म 'पुष्पा' की तसाश में निकल जाएगी कि पुष्पा कहां है, वो जेल कैसे गया और इस दौरान उसके पीछे आखिर क्या-क्या होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.