मोतिया तालाब को कचरा मुक्त रखने लगाई जाएंगी जालियां

Updated on 10-06-2024 12:26 PM
भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के मोतिया तालाब की रविवार को साफ-सफाई की गई । इस दौरार तालाब से कचरा, गाद और मिट्टी आदि को बड़ी मात्रा में निकाला गया।महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य समेत शहर के कई नागरिकों ने मिलकर तालाब के किनारों पर फैले कचरे को हटाया । इस मौके पर महापौर ने तालाबों को स्वच्छ रखने व तालाबों में गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए । महापौर ने निगम के अधिकारियों से कहा कि मोतिया तालाब को कचरा मुक्त रखना है तो यहां ऊंची जालियां लगाई जाएं । इससे तालाब कचरा मुक्त रहेगा साथ ही तालाब के कैचमेंट में कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा। इसके अलावा उन्होंने तालाब में सीधे गंदा पानी बहाने वाले अस्पतालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर आयुक्त टीना यादव, विनीता सोनी, प्रियंका मिश्रा, सरोज आसेरी सहित गणमान्य नागरिक व निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.