नेतन्याहू का अंत हिटलर जैसे होगा... 'खलीफा' एर्दोगन के बाद अब तुर्की के विदेश मंत्रालय ने उगला जहर

Updated on 30-07-2024 01:41 PM
अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की धमकी के बाद अब विदेश मंत्रालय ने इजरायल के खिलाफ जहर उगला है। सोमवार को तुर्की के विदेश मंत्रालय ने खलीफा एर्दोगन से भी एक कदम आगे बढ़कर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना सबसे बड़े हत्यारे एडोल्फ हिटलर से की। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जिस तरह हिटलर, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत हुआ - उसी तरह नेतन्याहू, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत होगा।"

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने क्या लिखा


मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जिस तरह नरसंहार करने वाले नाज़ियों को जवाबदेह ठहराया गया था, उसी तरह फिलिस्तीनियों को खत्म करने की कोशिश करने वालों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। मानवता फिलिस्तीनियों के साथ खड़ी होगी। आप - नेतन्याहू, आप फिलिस्तीनियों को खत्म नहीं करेंगे।" बयान में यह भी कहा गया, "और बस सोचिए कि सितंबर 2023 में, नेतन्याहू और एर्दोगन पहली बार मिले, जो संबंधों में एक नया अध्याय प्रतीत होता है।"

एर्दोगन ने इजरायल को धमकाया


राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पहले कहा था कि जिस तरह तुर्की ने अजरबैजान में प्रवेश किया और अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लीबिया और कराबाख में हस्तक्षेप किया, उसी तरह वह इजरायल में भी ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा, "हम इजरायल पर उसी तरह आक्रमण करेंगे, जैसे हमने लीबिया और नागोर्नो-काराबाख पर आक्रमण किया था।" ये बयान तुर्की के इजरायल के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने और इजरायल के साथ आयात, निर्यात और व्यापार संबंधों पर प्रतिबंध लगाने के बाद आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.