नेपाली धर्मगुरु नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार:12 साल की जेल हो सकती है, तपस्या भंग करने पर मारपीट भी करता था

Updated on 26-06-2024 01:48 PM

नेपाली धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन 15 साल की साध्वी के साथ रेप करने के आरोप में दोषी पाया गया है। ब्रिटिश मीडिया इंडिपेंडेंट के मुताबिक बुद्ध बॉय के नाम से मशहूर 33 साल के राम बहादुर को इस साल जनवरी में यौन उत्पीड़न के साथ-साथ 4 लोगों की किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

सरलाही कोर्ट ने सोमवार को उसे नाबालिग के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया और अब मामले में 1 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, राम बहादुर को कम से कम 12 साल की जेल हो सकती है।

द काठमांडू पोस्ट ने पुलिस की चार्जशीट के हवाले से लिखा कि राम बहादुर ने 2016 में 15 साल की साध्वी को अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने साध्वी को धमकी भी दी थी कि वो इस बारे में किसी को न बताए।

मारपीट भी करता था धर्मगुरु
इस साल जनवरी में राम बहादुर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 30 मिलियन नेपाली रुपए (भारतीय करेंसी में करीब 2 करोड़ रुपए) जब्त किए थे। इसके अलावा 16 देशों की करेंसी भी मिली थी। राम बहादुर के भक्तों के मुताबिक उसने काफी कम उम्र में तपस्या शुरू कर दी थी। वह बिना पानी, भोजन, नींद के साधना करता था। इसलिए उसे 'बुद्ध बॉय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा।

पुलिस का कहना है कि बोमजन पर भक्तों और साध्वियों का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह भक्तों और साध्वियों के साथ मारपीट करता था।' जब बोमजन से इस बारे में पूछा गया को उसने कहा, "भक्त और साध्वियां तपस्या के दौरान मुझे परेशान करती थीं, इसलिए मैं उनके साथ मारपीट करता था।"

पुलिस ने कहा कि 2010 में बोमजन के खिलाफ मारपीट की दर्जनों शिकायतें दर्ज की गई थीं। कुछ लोगों के लापता होने के पीछे भी उसका हाथ बताया गया था। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। अथॉरिटीज को नहीं पता था कि वो कहां है। सालों की तलाश के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

2018 में भी रेप के आरोप लगे
2018 में एक 18 साल की साध्वी ने बोमजन पर रेप के आरोप लगाए थे। इसके बाद 2019 में बोमजन के 4 भक्त लापता हो गए थे। लापता भक्तों के परिवार ने बोमजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। परिजनों का कहना था कि लापता हुए भक्त आखिरी बार बोमजन के आश्रम में ही देखे गए थे। 2020 में भी बोमजन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.